मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कुटवारा गाँव में काली माता मंदिर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना सामने आई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान दानवीर जाटव के रूप में हुई है।
इस मामले में गाँव के ही निवासी शेवेन्द्र लोधी और अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि आरोपित ने मंदिर में घुसकर माता की प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं। शिकायत के आधार पर इंदौर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित को गाँव में पैदल घुमाते हुए उसी मंदिर तक ले गई। मंदिर परिसर में पहुँचकर आरोपित ने कान पकड़कर उठक-बैठक की और देवी माँ से माफी माँगी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पिछले साल इसी दिन हुई अपने भाई की हत्या से गहरे सदमे में था।
'Soshit Vanchit' Danveer Jatav vandalized a Maa Durga Murti while abusing Brahmins in Shivpuri, MP.
— Treeni (@treeni) March 27, 2026
He also threatened the villagers with the SC-ST Act.
MP Police arrested and paraded him while he sought forgiveness.
Does he deserve forgiveness? pic.twitter.com/xYwrjTnROm
उसका मानना था कि अगर उस समय देवी का आशीर्वाद मिलता तो उसके भाई की जान बच सकती थी। इसी मानसिक स्थिति और गुस्से में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित दानवीर जाटव भीम आर्मी का सदस्य है।

