बॉलीवुड के ही-मैन नाम से मशहूर दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरों को उनके परिवार ने गलत बताया है। अभिनेता की बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है।
ईशा देओल ने लिखा है, “मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का खयाल रखें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”
Daughter of veteran actor Dharmendra, Esha Deol posts an update about his health. The previous tweet related to his demise was attributed to Defence Minister Rajnath Singh, and after confirmations from the media team of Dharmendra. The tweet now stands deleted till further… pic.twitter.com/OIEptsiJJP
— ANI (@ANI) November 11, 2025
इससे पहले खबरें आई थीं कि लंबे वक्त से बीमार चल रहे अभिनेता का निधन हो गया था। पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेता की टीम ने उनके निधन की पुष्टि की है।
Legendary Bollywood actor Dharmendra has passed away, his team confirmed on Tuesday.
— News18 (@CNNnews18) November 11, 2025
Known to generations as the ‘He-Man of Bollywood’, he leaves behind a legacy of unforgettable performances in films like Sholay, Phool Aur Patthar, and Chupke Chupke.
Details about his demise… pic.twitter.com/haWCWDf3Dd
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। सात दशकों से भी अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी झोली में ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई यादगार और सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उनके संवाद आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं, जिनमें ‘शोले’ का मशहूर डायलॉग ‘बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना’ सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ था।

