सरकारी फाइलों से ना करें छेड़छाड़, गड़बड़ी हुई तो नपेंगे अधिकारी: बंगाल के मुख्य सचिव का निर्देश, सचिवालय के बाहर CRPF की तैनाती

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त (200+ सीटें) के बीच मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला ने सख्त आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी विभागों को चेतावनी दी है कि सरकारी दफ्तरों से कोई भी महत्वपूर्ण फाइल या दस्तावेज न हटाया जाए और न ही नष्ट किया जाए। बिना अनुमति दस्तावेजों की स्कैनिंग और कॉपी करने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए राज्य सचिवालय (नबन्ना) के बाहर CRPF तैनात कर दी गई है।

मुख्य सचिव ने साफ किया है कि फाइलों में हेराफेरी होने पर संबंधित सचिवों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी। प्रशासन का यह कदम चुनावी नतीजों के बाद किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है।