पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बसंती में हुई राजनीतिक हिंसा पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में बसंती थाना प्रभारी (I/C) अभिजीत पाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। उनकी जगह अब एनफोर्समेंट ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रबीर घोष को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते 26 मार्च को बसंती बाजार में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार के प्रचार अभियान के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस हमले में उपद्रवियों ने मोटरसाइकिलें तोड़ दीं और पथराव किया, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। भाजपा ने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया था।
South 24 Parganas, West Bengal: Tension erupted in Basanti ahead of the assembly election when miscreants allegedly attacked a BJP campaign for candidate Bikash Sardar. Two motorcycles were vandalised, and the BJP accused the local administration and police of inaction. Sardar… pic.twitter.com/HxpELMeVmc
— IANS (@ians_india) March 26, 2026
जाँच में सामने आया कि इंस्पेक्टर अभिजीत पाल के पास दोनों दलों के कार्यक्रमों की पहले से जानकारी थी, फिर भी उन्होंने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए।

सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी मदद नहीं माँगी। आयोग ने मुख्य सचिव को आज रात 9:00 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

