3 बाइकों पर अनस शूटर के साथ पहुँचे 8 हत्यारे, हिंदू युवक को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट: इंस्टाग्राम पर लिखा – बदला हुआ पूरा, शादाब-अमन खान भी थे साथ

जयपुर ग्रामीण इलाके के जामडोली थाना क्षेत्र में रविवार रात (20 जुलाई 2025) करीब 9.30 बजे एक युवक को 3 बाइक पर सवार होकर आए 8 युवकों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसका वीडियो ‘अनस शूटर’ अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया।

बताया जा रहा है कि मृतक विपिन रात को अपने घर के पास खड़ा था। उसे अनस खान ने नाम लेकर पास की गली में बुलाया। वहाँ पहले से बदमाश खड़े थे। उनलोगों ने विपिन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।

विपिन की चीख सुनकर आस- पास के लोग पहुँचे, लेकिन सभी को चाकु दिखा कर अनस ने डरा दिया और वहाँ से सभी बदमाश भागने में सफल रहे। विपिन को 14 बार चाकू मारा गया था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित किया गया।

बदमाशों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला। इसमें लिखा- ‘आज बदला पूरा हुआ।’ अनस खान हथियार लहराते हुए वीडियो में दिखा।

विपिन और अनस के बीच पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने अनस, शादाब और अमन समेत सभी बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की है।