नई दिल्ली में ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है। पुलिस ने युवा कॉन्ग्रेस (IYC) के अध्यक्ष भानु चिब को गिरफ्तार किया है। चिब की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 8 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गिरफ्तार किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। pic.twitter.com/RvfFDOF4JI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भानु चिब की गिरफ्तारी से पहले सोमवार (23 फरवरी 2026) को उससे पुलिस ने पूछताछ की थी। इससे पहले सोमवार को जितेंद्र यादव, ग्वालियर IYC अध्यक्ष राजा गुज्जर और विमल अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि 20 फरवरी 2026 को ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में युवा कॉन्ग्रेस के कुछ नेताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी क्रम में सोमवार को 3 लोगों को अरेस्ट किया गया और अब युवा कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया है।

