EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान-गुलफाम का PAK कनेक्शन, पुलिस कर रही संदिग्ध फंडिंग की जाँच

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाई, जीशान और गुलफाम, पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह महज आपसी विवाद नहीं बल्कि एक गहरा रेडिकल नेटवर्क था। पुलिस को जीशान के मोबाइल से ‘मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर’ नामक संगठन और एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ संपर्क के पुख्ता सबूत मिले हैं।

जाँच में सामने आया है कि जीशान इंस्टाग्राम पर ‘Inspire With Zeeshan’ नाम से अकाउंट चलाता था, जहाँ वह खुद को इस्लामिक स्पीकर बताकर युवाओं को भड़काता था। वह बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दों का जिक्र कर युवाओं को गुमराह कर रहा था, जबकि उसका भाई गुलफाम वीडियो के जरिए उन्हें हथियार उठाने के लिए उकसाता था।

पुलिस और क्राइम ब्रांच को इनके बैंक खातों में लोनी और खोड़ा इलाके से संदिग्ध फंडिंग होने के प्रमाण भी मिले हैं। टेलीग्राम चैनल के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने वाले इन भाइयों के विदेशी संपर्कों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अब उस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है जो इस साजिश के पीछे वित्त पोषण (Funding) कर रहा था।