प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस की विशेष जाँच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई की है। श्याम कानू महंत और सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इन दोनों पर जुबीन गर्ग के नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक और मैनेजर होने का आरोप है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि दोनों को नोटिस दिया है अब वे किसी भी एयरपोर्ट, बंदरगाह या जमीनी सीमा के जरिए भारत से बाहर नहीं जा सकेंगे।
.@assampolice has issued Look Out Notices against Shyam Kanu Mahanta and Siddharth Sharma. They will not be able to exit India via any airport, sea port or land border. pic.twitter.com/JNfbFlWVbD
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 27, 2025
असम पुलिस की एसआईटी ने इस मामले से जुड़े कई अन्य लोगों को भी जाँच के लिए बुलाया है। शनिवार (27 सितंबर 2025) को CID कार्यालय में निशिता गोस्वामी, शेखरज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत से पूछताछ हुई।
जानकारी के अनुसार, जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, उनमें वे अप्रवासी असमिया भी शामिल हैं, जो याचिका पर जुबीन के साथ थे। अभिनेत्री निशिता गोस्वामी ने इसे सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकानू महंत की ओर से गंभीर लापरवाही का मामला बताया।

