Homeराजनीतिमतदान के बीच अखिलेश का आरोप: EVM या तो खराब है या भाजपा को...

मतदान के बीच अखिलेश का आरोप: EVM या तो खराब है या भाजपा को जा रहे हैं वोट

अखिलेश की ईवीएम से संबंधित इन शिकायतों को चुनाव आयोग द्वारा खारिज कर दिया गया है। तीसरे चरण में केवल अखिलेश ही नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल और आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

चुनावों के मद्देनज़र ईवीएम पर उठने वाले सवालों का दौर अभी थमा नहीं है। 2014 के बाद अब लोकसभा चुनाव 2019 में भी विपक्ष की ईवीएम को लेकर शिकायतें जस की तस हैं। इसी दिशा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान के तीसरे चरण में मंगलवार (अप्रैल 23, 2019) को आरोप लगाया है कि पूरे भारत में या तो ईवीएम में गड़बड़ है या फिर मशीन भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही है।

अखिलेश ने ट्विटर पर चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा है, “पूरे भारत में या तो ईवीएम खराब है या फिर भाजपा के लिए वोट कर रही है। जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम परिचालन की दृष्टि से प्रशिक्षित नहीं है। साढ़े तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही है।”

अखिलेश यादव का कहना है जिस चुनावी प्रक्रिया में 50 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं उसके लिहाज से यह एक आपधारिक लापरवाही है।

गौरतलब है कि यूपी में दस सीटों के लिए तीसरे चरण में आज सुबह से मतदान हो रहा है। केरल, असम और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ईवीएम में गडबड़ी की शिकायत सामने आईं है, जिस पर अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा कि यदि डिजिटल भारत में इतनी ज्यादा गड़बड़ियाँ है तो इससे शक होता है। सपा अध्यक्ष ने इस मामले पर चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा है कि वह इस पर ध्यान दें और जाँच कराएँ।

बता दें कि अखिलेश की ईवीएम से संबंधित इन शिकायतों को चुनाव आयोग द्वारा खारिज कर दिया गया है। तीसरे चरण में केवल अखिलेश ही नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल और आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -