Homeराजनीतिगंगा हमने साफ़ की, यमुना भी हम ही साफ़ करेंगे, करीब 112 योजनाओं के...

गंगा हमने साफ़ की, यमुना भी हम ही साफ़ करेंगे, करीब 112 योजनाओं के बीच रोड़ा हैं केजरीवाल: अमित शाह

"केजरीवाल जी 4.5 साल तक कहते थे कि मोदी जी ने मुझे काम ही नहीं करने दिया, मोदी जी मुझे रोकते हैं इसलिए दिल्ली में विकास नहीं हुआ और अब कहते हैं दिल्ली का विकास मैंने किया, लगे रहो केजरीवाल। भाई 5 साल बहुत हुए, अब दिल्ली के पीछे मत लगना।"

भाजपा में आगामी विधानसभा के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। आज शाम गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के मटिया महल विधानसभा में चुनावी सभा में पहुँचे। इस जनसभा में अमित शाह ने आम आदमी पार्टी और कॉन्ग्रेस पर जमकर बोला। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “आज पूरे भारत में सबसे खराब पानी दिल्ली की जनता को मिल रहा है। यमुना जी को स्वच्छ करने की आप के बूते की बात नहीं है। मोदी जी और योगी जी ने गंगा स्वच्छ करने का काम किया है और यमुना भी हम ही स्वच्छ करेंगे।”

कॉन्ग्रेस पर हमले से की भाषण की शुरुआत

गृह मंत्री अमित शाह ने मटिया महल विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए कॉन्ग्रेस और राहुल गाँधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने का ऐलान किया तब राहुल बाबा और उनकी कंपनी ने कहा था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त मत करो, रक्तपात होगा। अमित शाह ने इसके आगे कहा कि यह मोदी सरकार है, जिसमें एक भी गोली नहीं चलाई गई और अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा बन गया है।

मटिया महल में हो रही रैली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा- “केजरीवाल जी यमुना स्वच्छ करने की बात कही, परन्तु आपने तो हमारे घरों में आने वाला पानी भी खराब कर दिया। दिल्ली की जनता आज पूरे भारत में जो खराब से खराब पानी पीने का काम कर रही है, योगी और मोदी जी ने गंगा साफ करने का काम किया, यमुना भी हम ही साफ करेंगे।”

दिल्ली में मोदी सरकार या धरना सरकार?’

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि कुछ दिन बाद दिल्ली की जनता वोट डालकर दिल्ली की नई सरकार तय करने वाली है। दिल्ली की जनता से कहा कि उनका एक वोट ये तय करेगा कि पाँच साल के लिए मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए ये जनता को तय करना होगा।

अमित शाह ने केजरीवाल द्वारा किए गए वादों पर बात करते हुए कहा- “जरा बताएँ कि कितने स्कूल बनाए? 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी, और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो।”

अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा, “भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीबों को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। लेकिन केजरीवाल सरकार के कारण ये योजना दिल्ली के लोगों को नहीं मिली। केजरीवाल को डर है कि अगर इस योजना से गरीब को फायदा होगा, तो वो मोदीजी को वोट दे देगा।”

‘झुग्गी वालों को भाजपा 5 साल के अंदर दो कमरों का पक्का फ्लैट देने वाली है’

अमित शाह ने दिल्ली स्थित झुग्गियों को पक्का करने की भी बात कही। गृह मंत्री ने अपने भाषण में कहा- “जिस प्रकार से अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का काम हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है, उसी प्रकार जहाँ-जहाँ झुग्गी है, वहाँ-वहाँ 5 साल के अंदर दो कमरों का पक्का फ्लैट देने का काम भाजपा करने वाली है।”

‘केजरीवाल करीब 112 योजनाओं के बीच में रोड़ा हैं’

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर केंद्र की योजनाओं को लागू न करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा- “नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री आवास योजना लाए, ये भी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नहीं लागू की। करीब 112 ऐसी योजनाओं के बीच में केजरीवाल रोड़ा हैं। एक बार ये रोड़ा हटा दो, ये सभी योजनाएं दिल्ली वालों के घर तक पहुँच जाएगी।”

अरविन्द केजरीवाल का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा- “केजरीवाल जी 4.5 साल तक कहते थे कि मोदी जी ने मुझे काम ही नहीं करने दिया, मोदी जी मुझे रोकते हैं इसलिए दिल्ली में विकास नहीं हुआ और अब कहते हैं दिल्ली का विकास मैंने किया, लगे रहो केजरीवाल। भाई 5 साल बहुत हुए, अब दिल्ली के पीछे मत लगना।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -