Saturday, April 27, 2024
Homeराजनीतिममता के बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर BJP कार्यकर्ता पर TMC के गुंडों...

ममता के बंगाल में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर BJP कार्यकर्ता पर TMC के गुंडों ने चलाई गोली

भाजपा के स्थानीय नेताओं के अनुसार तो रामप्रसाद पार्टी का एक सक्रिय सदस्य है और अक्सर जय श्रीराम बोला करता था। उससे नाराज होकर ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं (गुंडों) ने उसपर हमला किया हैं। इस घटना के बाद वहाँ तनाव का माहौल है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में जय श्रीराम बोलने पर भाजपा कार्यकर्ता को कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। भाजपा कार्यकर्ता का नाम राम प्रसाद मंडल है। इस हमले में 38 वर्षीय कार्यकर्ता के दाहिने पैर में गोली लगी। भाजपा ने इस हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है, लेकिन राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। साथ ही भाजपा पर झूठा आरोप लगाने और पार्टी को बदनाम करने की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुवार की है। मामले में पुलिस का कहना है रामप्रसाद मंडल नाम के व्यक्ति के पैर में गोली मारी गई हैं और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जाँच शुरू हो चुकी है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में सत्येंद्र सरदार, सन्यासी नस्कर, मनोरंजन सरदार, तपन नस्कर और पवित्र नस्कर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन गिरफ्तारी की अब तक कोई सूचना नहीं हैं।

कहा जा रहा है रामप्रसाद मंडल अक्सर बरुईपुर में भाजपा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करता रहा था और जय श्रीराम का जप भी करता था। ये बात टीएमसी कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं थी। पीड़ित के परिजनों के अनुसार टीएमसी कार्यकर्ताओं को जय श्रीराम का नारा लगाने पर आपत्ति थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित के भाई ने बताया, “मैं थोड़ी देर के लिए बाहर गया और जब मैं वापस आया, तो मैंने अपने भाई को घायल पाया। उसे गोली मार दी गई थी। दुर्गा पूजा के फंड के लिए मेरा एक समूह के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने शायद मेरे भाई पर हमला किया। इसके अलावा, मेरा भाई सड़कों पर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाता था, जो एक और कारण भी हो सकता है। उस पर पहले भी दो बार हमला कर चुका है। “

भाजपा के स्थानीय नेताओं के अनुसार तो रामप्रसाद पार्टी का एक सक्रिय सदस्य है और अक्सर जय श्रीराम बोला करता था। उससे नाराज होकर ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं (गुंडों) ने उसपर हमला किया हैं। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद वहाँ तनाव का माहौल है। टीएमसी दावा कर रही है कि ये हमला भाजपा की अंदरूनी कलह का नतीजा है।

वहीं, बता दें कि दक्षिण 24 परगना (पूर्व) के जिला अध्यक्ष सुनीप दास ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के उदय के बाद टीएमसी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया है और स्थानीय टीएमसी नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से परेशान करते रहे हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में हिंसा के बीच देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 61%+ वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में सर्वाधिक डाले गए...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 102 गाँवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ।

‘इस्लाम में दूसरे का अंग लेना जायज, लेकिन अंगदान हराम’: पाकिस्तानी लड़की के भारत में दिल प्रत्यारोपण पर उठ रहे सवाल, ‘काफिर किडनी’ पर...

पाकिस्तानी लड़की को इतनी जल्दी प्रत्यारोपित करने के लिए दिल मिल जाने पर सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल उठाया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe