Homeराजनीतिमायावती का खुलासा: इस वजह से गठबंधन ने कॉन्ग्रेस के लिए छोड़ी VIP सीट

मायावती का खुलासा: इस वजह से गठबंधन ने कॉन्ग्रेस के लिए छोड़ी VIP सीट

मायावती का कहना है कि महागठबंधन को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है, जिसकी वजह से भाजपा परेशान हो गई है और गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ केंद्र में नया प्रधानमंत्री व नई सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यूपी में भी भाजपा की सरकार को हटाएगा।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के साथ गठबंधन के बाद पहली बार अमेठी और रायबरेली से कॉन्ग्रेस के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं उतारा है। महागठबंधन के द्वारा रायबरेली और अमेठी की सीट कॉन्ग्रेस के लिए छोड़े जाने को लेकर मायावती ने पहली बार बोला है। मायावती ने रविवार (मई 5, 2019) को इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने देश और जनहित में, खासकर भाजपा-आरएसएस जैसी ताकतों को कमजोर करने के लिए यूपी में अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट कॉन्ग्रेस के लिए छोड़ दी, ताकि इसके दोनों सर्वोच्च नेता इन्हीं सीटों से फिर से चुनाव लड़ें और इन दोनों सीटों में ही उलझ कर ना रह जाएँ। फिर कहीं भाजपा इसका फायदा यूपी के बाहर कुछ ज्यादा ना उठा ले। इसे खास ध्यान में रखकर ही, सपा-बसपा गठबंधन ने दोनों सीटें कॉन्ग्रेस के लिए छोड़ दी थीं। मायावती ने कहा कि उन्हें मुझे पूरी उम्मीद है कि महागठबंधन का एक-एक वोट हर हालत में दोनों कॉन्ग्रेस नेता को मिलने वाला है।

मायावती ने इसके लिए बकायदा महागठबंधन के समर्थकों से अपील की है कि वो लोग 6 मई को रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान में कॉन्ग्रेस नेताओं के पक्ष में वोट करें। उन्होंने कहा, “भाजपा और कॉन्ग्रेस दोनों ही पार्टियाँ एक जैसी हैं। हमने कॉन्ग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं किया है, लेकिन भाजपा को हराने के लिए रायबरेली और अमेठी सीट पर हमारी पार्टी का वोट कॉन्ग्रेस को मिलेगा।”

इसके साथ ही मायावती का कहना है कि महागठबंधन को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है, जिसकी वजह से भाजपा परेशान हो गई है और गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ केंद्र में नया प्रधानमंत्री व नई सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यूपी में भी भाजपा की सरकार को हटाएगा और 23 मई को देश को निरंकुश व अहंकारी शासन से मुक्ति मिल जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -