Saturday, June 29, 2024
Homeराजनीति₹139 करोड़ की निकासी के मामले में लालू यादव को 5 साल की जेल,...

₹139 करोड़ की निकासी के मामले में लालू यादव को 5 साल की जेल, ₹60 लाख जुर्माना भी: सज़ा सुनते बढ़ गया बीपी और शुगर

RJD सुप्रीमो लालू फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। उन्हें सजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई गई है। लालू के वकील का कहना है कि उनके सज़ा की अवधि पूरी हो चुकी है, इसी आधार पर लालू को हाईकोर्ट से जमानत की भी उम्मीद है।

डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई है। यह चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला था। लालू यादव पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है यह फैसला CBI के स्पेशल जज एस के शशि ने सुनाया है। इस केस में लालू यादव समेत 38 आरोपित अदालत द्वारा 15 फरवरी को ही दोषी ठहराए जा चुके थे।

RJD सुप्रीमो लालू फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। उन्हें सजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई गई है। लालू के वकील का कहना है कि उनके सज़ा की अवधि पूरी हो चुकी है और इसी आधार पर लालू को हाईकोर्ट से जमानत की भी उम्मीद है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सज़ा सुनते ही लालू का ब्लड प्रेशर और सुगर दोनों बढ़ गया। डॉक्टरों के मुताबिक सज़ा से पहले रात में लालू यादव काफी तनाव में दिख रहे थे। वो हर दिन की तरह आज सुबह टहलने भी नहीं निकले। डॉक्टरों से भी उन्होंने बहुत मायूसी से बात की। लालू को पहले से ही क्रॉनिकल डिजीज है। इन्हे दी जाने वाली इन्सुलिन की मात्रा भी बढ़ाई गई है। उनके स्वास्थ्य की निगरानी डॉक्टर लगातार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 1990 – 92 में डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी की गई थी। CBI जाँच के मुताबिक इस केस में पशुओं को हरियाणा और दिल्ली से बाइक पर राँची तक ढोने की कहानी गढ़ी गई थी। इन पशुओं में सांड और भैंसे भी शामिल थे। इस जाँच में नेता और अफसर सभी शामिल पाए गए थे। दिल्ली और हरियाणा से इन पशुओं को बिहार लाने के पीछे अच्छी नस्ल के जानवर तैयार करना बताया गया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवा रंग से CM ममता बनर्जी को एलर्जी, सभी सार्वजनिक घरों/स्थानों से हटा कर अलग रंग पोतने का आदेश: टीम इंडिया की जर्सी पर...

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में गेरुआ (या भगवा) और लाल रंगों से छतों की पुताई उठाते हुए मुख्य सचिव को इसकी जाँच करने के आदेश दिए हैं।

1500 साल पुरानी वराह अवतार की मूर्ति का संरक्षण: एक ही पत्थर पर बने 1200 से ज्यादा चित्र, पूरी दुनिया में इकलौता ऐसा

वराह की मूर्ति पर हूण शासक तोरमाण का भी उल्लेख है, जिसका शासनकाल 495 ईस्वी के आसपास का माना जाता है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -