Homeराजनीति'अब आजमगढ़ को 'आर्यमगढ़' बनने से कोई नहीं रोक सकता': क्या एक और जिले...

‘अब आजमगढ़ को ‘आर्यमगढ़’ बनने से कोई नहीं रोक सकता’: क्या एक और जिले का नाम बदलने जा रहे हैं CM योगी?

मुख्यमंत्री योगी ने साल 2007 का जिक्र करते हुए कहा कि इसी आजमगढ़ में अजीत राय की हत्या केवल इसलिए कर दी गई थी, क्योंकि वे एबीवीपी के कार्यकर्ता थे। इसी आजमगढ़ में उन पर (सीएम योगी पर) हमला हुआ था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (13 नवंबर 2021) को आजमगढ़ में स्टेट यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के मौके पर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद अब प्रदेश में एक और जिले का नाम बदलने के कयास लगाए जाने लगे हैं। सीएम योगी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के बनने के बाद आजमगढ़ को ‘आर्यमगढ़’ बनने से कोई नहीं रोक पाएगा और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक वक्त ऐसा भी था, जब आजमगढ़ में वंदेमातरम गाने पर हत्या कर दी जाती थी, लेकिन अब यहाँ कोई ऐसा करने का साहस नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 और 2014 से पहले आजमगढ़ का रहने वाला व्यक्ति कहीं जाता था तो लोग उसे किराए पर कमरा तक नहीं देते थे। उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। सीएम योगी ने आगे कहा, “यह विश्वविद्यालय, जिसकी आज आधारशिला रखी जा रही है, आजमगढ़ को सचमुच आर्यमगढ़ बना ही देगा। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने साल 2007 का जिक्र करते हुए कहा कि इसी आजमगढ़ में अजीत राय की हत्या केवल इसलिए कर दी गई थी, क्योंकि वे एबीवीपी के कार्यकर्ता थे। इसी आजमगढ़ में उन पर (सीएम योगी पर) हमला हुआ था। उन्होंने कहा, “आपको ये समझना होगा कि आपके सामने पहचान का संकट खड़े करने वाले ये वही लोग थे, जो जाति के नाम पर लोगों को बाँटते थे और अपने परिवार के लिए (धन) बटोरते थे।”

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल की रीढ़ करार देते हुए सीएम योगी ने कहा, “मुझे याद है जब इस सरकार का गठन हो रहा था तो माननीय अमित शाह ने कहा था कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को ऐसे बनाएँ कि ये आजमगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बन जाए। आज यह एक्सप्रेस वे आपके विकास की धुरी बना हुआ है। आजमगढ़ में एयरपोर्ट बन रहा है, जिसका लगभग 95 फीसदी पूरा हो चुका है।”

नौकरियों का किया जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाषण के दौरान बताया कि आज प्रदेश के अंदर 4.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और लगभग 3 लाख नौजवानों को संविदा के आधार पर नौकरी दी गई है। इस तरह साढ़े सात लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -