Homeराजनीति₹14 लाख की मैं गाड़ी खरीदूँगी, मुझे चंदा दो: कॉन्ग्रेस सांसद की डिमांड पर...

₹14 लाख की मैं गाड़ी खरीदूँगी, मुझे चंदा दो: कॉन्ग्रेस सांसद की डिमांड पर पार्टी में बवाल

सांसद राम्या इससे पहले भी चुनाव प्रचार में क्राउड फंडिंग के जरिए 67 लाख रुपए इकट्ठा करने में कामयाब हुई थीं। लेकिन इस बार जब उन्होंने अपनी कार के लिए ऐसा करना चाहा तो पार्टी में ही विवाद हो गया।

केरल में कुछ दिन पहले कॉन्ग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से 14 लाख की गाड़ी खरीदने के लिए चंदा देने की गुहार लगाई थी, लेकिन अब प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष ने उनकी इस योजना पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि राम्या हरिदास खेती करने वाले मज़दूरों के घर से आती हैं, इसलिए गाड़ी खरीदने के लिए वह अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले 1400 बूथों से इसके लिए पैसा इकट्ठा करना चाहती थीं। उनका मानना है कि उन्हें मिल रहे वेतन से उनके लिए गाड़ी खरीदना संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए वे यूथ कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं से चाहती थीं कि वे कम से कम उन्हें 1000 रुपए दें। ताकि वे मल्टी यूटीलिटी व्हीकल खरीद पाएँ।

राम्या इससे पहले भी चुनाव प्रचार में क्राउड फंडिंग के जरिए 67 लाख रुपए इकट्ठा करने में कामयाब हुई थीं। लेकिन इस बार जब उन्होंने अपनी कार के लिए ऐसा करना चाहा तो पार्टी में ही विवाद हो गया। पार्टी के सदस्य इस फैसले के औचित्य पर सवाल उठाने लगे। मामले ने तूल पकड़ा तो कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कड़ी आपत्ति जताई।

इसके बाद राम्या हरिदास ने इस मामले पर कहा, “एक आज्ञाकारी कार्यकारी की तरह मैंने पार्टी अध्यक्ष की बातों को दिल में संजो लिया है। जो मुझे प्यार करते हैं, शायद उन्हें मेरा फैसला सही न लगा हो। मैंने अपने जीवन में बहुत मुश्किलें झेली हैं। ऐसे मौक़ो पर जनता ने जो सांत्वना दी, वही मेरा सहारा था।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -