Homeराजनीतिचुनाव आयोग ने कहा साध्वी लड़ेंगी चुनाव, अभी कोई दोष साबित नहीं हुआ

चुनाव आयोग ने कहा साध्वी लड़ेंगी चुनाव, अभी कोई दोष साबित नहीं हुआ

तहसीन पूनावाला ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर रोक लगाने को लेकर चुनाव आयोग से कहा था कि किसी भी ऐसे प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए, जिसके तार आतंक से जुड़े हों।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इस ऐलान के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोकने की कवायद शुरू हो गई है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर रोक लगाने की सिफारिश की थी।

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर रोक लगाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि अभी तक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोई भी दोष साबित नहीं हुआ है और जब तक आरोप साबित नहीं हो जाता, चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगाई जा सकती। चुनाव आयोग ने कहा कि दोष साबित हो जाने पर चुनाव न लड़ने का प्रवाधान है। आरोपी होने पर चुनाव लड़ने से किसी की उम्मीदवारी पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

तहसीन पूनावाला ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर रोक लगाने को लेकर चुनाव आयोग से कहा था कि किसी भी ऐसे प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए, जिसके तार आतंक से जुड़े हों। पूनावाला ने कहा कि महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी स्क्वाड ने साध्वी को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में ‘मुख्य साजिशकर्ता’ के रूप में आरोपित किया था। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 लोग घायल हुए थे।

तहसीन पूनावाला ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया था। इसमें पूनावाला ने कहा था कि उन्होंने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से रोका जाए, क्योंकि उन पर आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप हैं। हार्दिक पटेल को भी दंगे फैलाने के आरोप में चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने से रोका है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य नहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्टिकल 370 हटने के समय संभाली J&K में कमान, आतंकी नेटवर्क की तोड़ी कमर: जानिए कौन हैं वो ‘डॉक्टर’ महेश दीक्षित, जिन्हें मोदी सरकार...

महेश दीक्षित पहले पेशे से डॉक्टर थे, देशसेवा के लिए वो पुलिस सर्विस में आए और अब उन्हें उनका अनुभव व योगदान देखते हुए आईबी का प्रमुख चुना गया है।

पुणे के महात्मा फुले वाडा में वट पूर्णिमा पूजा को पुरातत्व विभाग की हरी झंडी, हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार...

महात्मा फुले वाडा में वट पूर्णिमा पूजा पर रोक का आदेश वापस, हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद परंपरा जारी रखने की अनुमति मिली।
- विज्ञापन -