Homeराजनीतिबुरहान वानी 'साहब'... आतंकी को सम्मान देने के लिए J&K के पूर्व CM उमर...

बुरहान वानी ‘साहब’… आतंकी को सम्मान देने के लिए J&K के पूर्व CM उमर अब्दुल्ला को पड़ रही लताड़

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने बुरहान वानी को कश्मीर के असंतुष्ट तबके का मसीहा बताया था। उन्होंने कहा था कि बुरहान इस समूह का आइकॉन...

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मारे गए आतंकी बुरहान वानी को ‘साहब’ कह कर संबोधित किया है। आतंकी को इज्ज़त देने के लिए उमर अब्दुल्ला की ख़ासी आलोचना हो रही है। अब्दुल्ला ने एक ब्रिटिश मीडिया एजेंसी से बात करते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया। दरअसल, उनसे सवाल पूछा गया था कि हाल ही में आतंकी जाकिर मूसा को मारे जाने पर वो क्या कहना चाहेंगे, इसके बाद अब्दुल्ला ने याद दिलाया कि बुरहान वानी ‘साहब’ के मारे जाने के बाद कश्मीर में हालात बदतर हो गए थे।

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने बुरहान वानी को कश्मीर के असंतुष्ट तबके का मसीहा बताया था। उन्होंने कहा था कि वानी इस समूह का आइकॉन बन चुका है। अब उन्होंने विदेशी मीडिया से बात करते हुए एक आतंकी का नाम सम्मान से लिया है। बता दें कि बुरहान की मौत के बाद जाकिर मूसा उसके आतंकी संगठन का प्रमुख सरगना बना था, भारतीय सेना ने उसे भी मार गिराया। मूसा ने कश्मीर में अल-कायदा से जुड़ा संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद शुरू किया था।

सेना ने अब बुरहान वानी के आतंकी संगठन का पूरी तरह सफाया कर दिया है। उसका आखिरी सदस्य भी मारा गया है। 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहानी वानी की साथी आतंकियों के साथ एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद सेना ने एक-एक कर सबको निपटा दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -