Homeराजनीतिगाँधी संकल्प यात्रा' के दौरान मनोज तिवारी पर फेंका गया पटाखा, बाल-बाल बचें

गाँधी संकल्प यात्रा’ के दौरान मनोज तिवारी पर फेंका गया पटाखा, बाल-बाल बचें

इस घटना से पूर्व भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारत के लिए आजादी हासिल करना और रामराज्य स्थापित करना महात्मा गाँधी का सपना था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में साकार कर दिखाया।

दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार (अक्टूबर 11, 2019) को ‘गाँधी संकल्प यात्रा’ के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत उनके नेताओं पर करावल नगर में पटाखा फेंकने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उत्तर पूर्व जिला की ओर से करावल नगर वेस्ट के दस फुटा से तुर्कमीरपुर में शनिबाजार तक गाँधी संकल्प यात्रा निकाली गई थी। जहाँ मनोज तिवारी 8 बजे के करीब अन्य नेताओं को संबोधित कर रहे थे, लेकिन तभी किसी ने उनपर पटाखा फेंक दिया। जिसके बाद भाजपा सांसद तिवारी ने इसे भाजपा कार्यक्रम में खलल डालने के लिए कायराना हरकत करार दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज तिवारी ने बताया, “पटाखा मुझ पर और हमारे पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट पर आकर गिरा। मैं बाल-बाल बच गया लेकिन बिष्ट की बाजू में जख्म हो गया। उनका कुर्ता जल गया। अब दिल्ली भाजपा के मीडिया सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी ने खजूरी खास थाने में शुक्रवार की देर रात शिकायत दर्ज करवाई है।”

इस मामले के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले के संबंध में आईपीसी की धारा 285 के तहत केस दर्ज कर लिया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही हैं।

वहीं बता दें कि इस घटना के होने से पूर्व भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारत के लिए आजादी हासिल करना और रामराज्य स्थापित करना महात्मा गाँधी का सपना था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में साकार कर दिखाया। उन्होंने इस दौरान दिल्ली की वर्तमान सरकार पर राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग करने और सत्ता में बने रहने तरीके ढूँढ़ने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। ज्ञात हो कि इस यात्रा से पहले वे प्रदूषण कम होने को लेकर केजरीवाल सरकार के दावे पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर श्वेत पत्र जारी करने की माँग भी कर चुके थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्मार्ट लॉक्स बन रहे मौत का फंदा, दिल्ली से लखनऊ तक बिजली कटते ही जाम हुए बायोमेट्रिक दरवाजे: आखिर ‘फेल सिक्योर’ तकनीक क्यों ले...

स्मार्ट दरवाजे में एक 'मैकेनिकल ओवरराइड' यानी मैनुअल लॉक सिस्टम होना अनिवार्य है, ताकि आपातकाल में उसे हाथ से खोला जा सके।

जिस ‘पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग’ पर कीर स्टार्मर समेत ब्रिटेन के तमाम PM रहे मौन, उसके खिलाफ सिर्फ ऋषि सुनक ने उठाई थी आवाज: जानिए...

कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पाकिस्तानी 'ग्रूमिंग गैंग्स' पर लगाम नहीं कसा, जबकि पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने रेपिस्टों की टोली के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे।
- विज्ञापन -