Homeराजनीतिसर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाने वाले आज कह रहे हैं MeToo-MeToo: PM मोदी

सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाने वाले आज कह रहे हैं MeToo-MeToo: PM मोदी

पहले उन्होंने कहा कि हमने 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की, कल कहा कि हमने 6 बार की और अब कुछ दिनों में वो कहेंगे कि उन्होंने हर दिन सर्जिकल स्ट्राइक किया। इतना ही नहीं, 23 मई के बाद तो वो ये भी कहेंगे कि उन्होंने 600 बार सर्जिकल स्ट्राइक किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (मई 3, 2019) को राजस्थान के सीकर में की गई रैली में कॉन्ग्रेस के ऊपर जमकर हमला बोला। पीएम ने कॉन्ग्रेसी नेता द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए उस दावे पर तंज कसा, जिसमें कॉन्ग्रेस कहती है कि उनके कार्यकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे। पीएम ने कहा कि कॉन्ग्रेस ने ऐसे सर्जिकल स्ट्राइक किए, जिसके बारे में किसी को कुछ पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि ये कैसी सर्जिकल स्ट्राइक थी कि न तो आतंकियों को, न पाकिस्तान को और न ही हिंदुस्तान में किसी को इसके बारे में पता चला।

पीएम मोदी ने कहा कि कॉन्ग्रेस पहले कहती थी कि सर्जिकल स्ट्राइक कुछ नहीं होती। ये तो सेना हर दिन करती थी। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाया और जब देखा कि जनता मोदी के साथ खड़ी है तो विरोध करना शुरू किया और जब इससे जनता का समर्थन बढ़ गया, तो जनता का समर्थन हासिल करने के लिए वो भी कहने लगे कि उन्होंने भी स्ट्राइक की थी। यानी पहले मजाक उड़ाया, फिर विरोध किया और अब मीटू-मीटू करने लगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कॉन्ग्रेस पार्टी केवल एसी कमरों में बैठकर कागजों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा कर सकती है। पहले उन्होंने कहा कि हमने 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की, कल कहा कि हमने 6 बार की और अब कुछ दिनों में वो कहेंगे कि उन्होंने हर दिन सर्जिकल स्ट्राइक किया। इतना ही नहीं, 23 मई के बाद तो वो ये भी कहेंगे कि उन्होंने 600 बार सर्जिकल स्ट्राइक किया था।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले ऐसी सरकारें थी, जिन्होंने भारत के हक का पानी पाकिस्तान को दिया। उन्होंने कहा कि वो वादा करते हैं कि जब 23 मई को चुनाव के नतीजे आएँगे और एक बार फिर से उनकी सरकार बनेगी तो आज भारत का जो पानी पाकिस्तान जा रहा है, उसे पाकिस्तान जाने से रोक दिया जाएगा और वो पानी हिंदुस्तान के खेतों में जाएगा। गौरतलब है कि, साल 2014 में, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -