Homeराजनीतिहरियाणा में BJP को 90 में से 78 सीटें, खट्टर खड़ा करेंगे कॉन्ग्रेस की...

हरियाणा में BJP को 90 में से 78 सीटें, खट्टर खड़ा करेंगे कॉन्ग्रेस की खटिया: ABP का ओपिनियन पोल

मनोहर लाल खट्टर को 48% लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद माना है जबकि कॉन्ग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा 13% मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं जेजेपी के संस्थापक और अजय सिंह चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला को 11% लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद माना है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव और मतगणना के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर को चुनाव और 24 अक्टूबर को मतगणना कराने का ऐलान किया है। हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसके साथ-साथ कई अन्य राज्यों में 64 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा और इसमें कॉन्ग्रेस की भी कड़ी परीक्षा होगी। इसी बीच एबीपी न्यूज़ का ओपिनियन पोल भी आ गया है।

एबीपी न्यूज़ के अनुसार, हरियाणा में भाजपा की आँधी चल रही है, जिसमें पूरा विपक्ष उड़ जाएगा। भाजपा को 90 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह एक बहुत बड़ा आँकड़ा है। अर्थात भाजपा 86.6% सीटें जीत कर तीन चौथाई से भी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं कॉन्ग्रेस को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। चौटाला परिवार की पार्टी जेजेपी को मात्र 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल का मानना है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जहाँ भाजपा खट्टर के नेतृत्व में चुनाव में उतर रही है, कॉन्ग्रेस भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा बगावत के सुर अपनाने के बाद उन्हें चेहरा बनाकर आगे बढ़ रही है। पार्टी ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बना कर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन भी किया। ऐसे में, कॉन्ग्रेस की बुरी हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ने की उम्मीद है।

मनोहर लाल खट्टर को 48% लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद माना है जबकि कॉन्ग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा 13% मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं जेजेपी के संस्थापक और अजय सिंह चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला को 11% लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद माना है। ये सारे आँकड़े एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल पर आधारित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -