Homeराजनीतिसंसद में कुछ बच्चे मोबाइल पर गेम खेलते हैं, योग उनका बचपना दूर करेगा:...

संसद में कुछ बच्चे मोबाइल पर गेम खेलते हैं, योग उनका बचपना दूर करेगा: राम माधव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान राहुल को निशाने पर लेते हुए राम माधव ने कहा कि संसद में कुछ बच्चे मौजूद हैं, योग उनका बचपना दूर करने में उनकी मदद करेगा।

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी गुरुवार (जून 20, 2019) को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान मोबाइल फोन पर बिजी नज़र आए। जिसको लेकर राहुल गाँधी से सोशल मीडिया पर भी सवाल किया गया कि वह अपना दायित्व भूलकर फोन में क्यों लगे हुए हैं? अब इस मामले में भाजपा महासचिव राम माधव ने राहुल गाँधी पर तंज कसा है। उन्होंने शुक्रवार (जून 21, 2019) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि संसद में कुछ बच्चे मौजूद हैं, योग उनका बचपना दूर करने में उनकी मदद करेगा।

योग दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच राम माधव ने कहा, “कई बार कक्षा में शिक्षक जो पढ़ा रहे होते हैं, उस पर फोकस करना कठिन होता है। परीक्षा के दौरान किताबों पर फोकस करना भी कठिन होता है। हमें नींद आने लगती है और हम सो जाते हैं। पर चिंता करने की कोई बात नहीं! स्कूली बच्चों की तरह संसद में भी कुछ बच्चे हैं। वो हमारे राष्ट्रपति के भाषण पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। उन्हें अपना मोबाइल देखना होता है, मैसेज चेक करना होता है, या फिर वीडियो गेम खेलना होता है। अस्थिर दिमाग का यह अजीब स्वभाव है। ऐसे में इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है, जिसके लिए योग को अपनाना चाहिए। योग बचकानी हरकत दूर करने में योग उनकी मदद करेगा।”

इसके साथ ही भाजपा महासचिव ने सबरीमला मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि इस देश में हर परंपरा को या तो खत्म कर दिया जाना चाहिए या फिर उससे नफरत किया जाना चाहिए। चाहे वह सबरीमला वाला मामला हो या फिर योग का। वो लोग इससे नफरत करते हैं, क्योंकि ये भारतीय परंपरा है।

राम माधव ने कहा कि जो लोग इसे नष्ट करना चाहते हैं, उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि ये परंपरा, ये संस्कृति, ये वो मूल्य प्रणाली है जो अंततः दुनिया को बचाने और शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर ले जाने वाली है। ऐसे लोगों को भी योग सिखाने की ज़रूरत है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -