Homeराजनीतिशेहला रशीद ने कहा हिंदू और मुस्लिम साथ बैठकर खाते हैं गोमांस, गिरिराज सिंह...

शेहला रशीद ने कहा हिंदू और मुस्लिम साथ बैठकर खाते हैं गोमांस, गिरिराज सिंह ने किया पलटवार

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शेहला रशीद के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शेहला रशीद द्वारा हिंदू धर्म को गाली दी जा रही है लेकिन विपक्षी पार्टी पूरे मसले पर चुप है।

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार वामपंथी दल सीपीआई के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार का प्रचार करने और उन्हें जिताने के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग और उनके समर्थकों ने बेगूसराय में डेरा डाला हुआ है। इन्हीं में से एक जेएनयू की छात्र नेता और फ्रीलांस प्रोटेस्टर शेहला रशीद भी है, जो हिन्दुओं को बदनाम करके कन्हैया को जिताना चाहती है।

जानकारी के मुताबिक, शेहला रशीद ने पिछले दिनों बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करते हुए एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि बड़े शहरों में हिंदू और मुसलमान साथ बैठ कर दारू पीते हैं और बीफ (गोमांस) खाते हैं। शेहला का यह बयान ट्विटर पर वायरल हो गया है और इस पर सियासत भी गर्म चुकी है। शेहला के इस बयान को आड़े हाथों लेकर लेकर भाजपा के नेता ने सवाल उठाया है।

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शेहला रशीद के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शेहला रशीद द्वारा हिंदू धर्म को गाली दी जा रही है और हिंदू भावनाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है, लेकिन विपक्षी पार्टी पूरे मसले पर चुप है। ऐसे में उनकी चुप्पी कहीं न कहीं सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

इस दौरान गिरिराज सिंह ने प्रशासन को भी निशाने पर लिया और कहा कि जब उनके द्वारा कोई बयान दिया जाता है, तो उस पर चुनाव आयोग एवं प्रशासन द्वारा तुरंत संज्ञान लेता है। इतना ही नहीं, उस समय विपक्षी पार्टियों की तरफ से उल-जुलूल बयानबाजी का दौर शुरू हो जाता है। उन्होंने विरोधियों से सवाल पूछते हुए कहा कि जब शेहला रशीद द्वारा हिंदू भावनाओं को भड़काया गया और हिंदुओं के बारे में बीफ खाने और शराब पीने की बात कही गई तो अब सारे विरोधी लोग कहाँ हैं, रशीद के इस विवादित बयान पर सभी विपक्षी चुप क्यों हैं?

आगे गिरिराज सिंह ने विरोधियों को चेताते हुए कहा कि लोग वोट के लिए हिंदुओं को गाली देना और अपमानित करना बंद करें। उन्होंने कहा कि रशीद का यह बयान हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुँचाता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि हर धर्म की अपनी एक मर्यादा होती है और हिंदू धर्म के लोग गाय को पूजते हैं, न कि उनका माँस खाते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कन्हैया कुमार की स्टार प्रचारक शेहला ने कन्हैया के लिए प्रचार करते हुए बेगूसराय की जनता से कहा था कि अपना सांसद नहीं चुन रहे, बल्कि अपने देश के लिए भविष्य का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘श्मशान का भी व्यवसाय’… ईशा फाउंडेशन को पटना में एशिया के सबसे बड़े शवदाह गृह के संचालन की जिम्मेदारी मिलने पर हंगामा, जानें- ऑपइंडिया...

पटना के बांसघाट शवदाह गृह को लेकर उठे सवालों के बीच जानिए सरकार ने ईशा फाउंडेशन को जिम्मेदारी क्यों दी और क्या हैं सुविधाएँ।

वेनेजुएला में तबाही के बाद भारत के ‘भूदेव’ की आई याद, हिमालयी क्षेत्रों में तैनात ये सिस्टम बचा सकता है लाखों की जान: समझें...

भूकंप की जानकारी देने के लिए आईआईटी रुड़की ने एक अत्याधुनिक भूकंप अर्ली वॉर्निंग मोबाइल ऐप और सिस्टम ‘भूदेव’ तैयार किया है।
- विज्ञापन -