Homeदेश-समाजMP: कर्ज़माफ़ी को लेकर समस्या सुनाने गए लोगों को कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर...

MP: कर्ज़माफ़ी को लेकर समस्या सुनाने गए लोगों को कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

कॉन्ग्रेस के कोप के शिकार इन लोगों ने मीडिया को बताया कि कर्ज़ माफ़ी के संबंध में किसानों की समस्या सुनाने के लिए वो सभी मंत्री के पास आए थे। जिसके बाद मामूली-सी बात पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटना शुरू कर दिया।

मध्य प्रदेश के देवास में कॉन्ग्रेस सरकार के मंत्री जीतू पटवारी से मिलने पहुँचे लोगों पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं का कहर टूट पड़ा। दरअसल कुछ लोग कर्ज़माफ़ी को लेकर किसानों की दिक्कतों को बताने के लिए मंत्री से मिलने के लिए आए थे। लेकिन जल्द ही मंत्री से मिलने पहुँचे लोगों और कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच की बहस हाथापाई में बदल गई।

इसके बाद कॉन्ग्रेसी कार्यकर्ता लोगों को दौरा-दौरा कर पीटने लगे। जिन लोगों की पिटाई हुई उन्होंने खुद को मजदूर संगठन से जुड़ा हुआ बताया है। कॉन्ग्रेस के कोप के शिकार इन लोगों ने मीडिया को बताया कि कर्ज़ माफ़ी के संबंध में किसानों की समस्या सुनाने के लिए वो सभी मंत्री के पास आए थे। जिसके बाद मामूली-सी बात पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटना शुरू कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों की क़र्ज़माफ़ी की घोषणा के बाद किसानों की मुश्किलें ख़त्म होने के बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। क़र्ज़माफ़ी को लेकर सरकारी दफ़्तरों में चिपकाई जा रही सूची में किसी के नाम ₹13 तो किसी के नाम के आगे ₹30 की क़र्ज़माफ़ी है। क़र्ज़माफ़ी के मुद्दे पर 15 साल बाद सत्ता में आई कॉन्ग्रेस की कमलनाथ सरकार के इस रवैये से जनता बेहद परेशान है।

किसानों के लिए जारी क़र्ज़माफ़ी की लिस्ट में निपानिया के रहने वाले एक किसान शिवपाल का भी नाम है। शिवपाल पर बैंक के ₹20,000 से ज्यादा का कर्ज़ है। लेकिन सरकार द्वारा जारी लिस्ट में उनके नाम के आगे ₹13 की क़र्ज़माफ़ी की गई है। शिवपाल ने अपने बयान में कहा, “सरकार क़र्ज़ माफ़ कर ही रही है तो मेरा पूरा क़र्ज़ माफ़ होना चाहिए, ₹13 की तो हम बीड़ी पी जाते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -