Homeदेश-समाज'अगर मोदी की सुनोगे तो तुम सब इसका गंभीर परिणाम भुगतोगे' चंद्रबाबू नायडू ने...

‘अगर मोदी की सुनोगे तो तुम सब इसका गंभीर परिणाम भुगतोगे’ चंद्रबाबू नायडू ने दी IT अधिकारियों को धमकी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने धमकी देते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री की बात नहीं माननी चाहिए और अगर उन्होंने ऐसा किया, तो उन सबको भी इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं। इसी बीच TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में धरना दे रहे हैं। नायडू का कहना है कि ये धरना इनकम टैक्स द्वारा TDP कार्यकर्ताओं और समर्थकों के यहाँ छापेमारी के विरोध में है।

IT विभाग की छापेमारी से बौखलाए चंद्रबाबू नायडू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जाँच नहीं रोकी गई तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा। इतना ही नहीं, इनकम टैक्स के जाँच अधिकारियों को भी TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने धमकी देते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री की बात नहीं माननी चाहिए और अगर उन्होंने ऐसा किया, तो उन सबको भी इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि TDP नेताओं के यहाँ छापेमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर की जा रही है, एक बार जब चुनावों की घोषणा हो जाने के बाद सब कुछ चुनाव आयोग की निगरानी में आ जाता है। नायडू ने कहा कि सभी पार्टियों के पास सामान अधिकार है और एक पार्टी जो उनका समर्थन नहीं करती है, वो उसे इस तरह से दबा नहीं सकते।

बता दें कि फिलहाल पूरा प्रशासन चुनाव आयोग के हाथ में है, हाल ही में भारिप बहुजन महासंघ (BBM) पार्टी के प्रमुख प्रकाश अम्बेदकर के खिलाफ भी चुनाव आयोग को धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज हुई है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी चुनाव आयोग और इनकम टैक्स की छापेमारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अपना काम करने दिया जाए, लेकिन केवल संदेह के आधार पर हमें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न सांसद हैं-न विधायक फिर भी लेटरहेड पर ‘अशोक स्तंभ’: TMC प्रवक्ता साकेत गोखले ने किया ‘राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अधिनियम’ का उल्लंघन, जानिए क्या...

टीएमसी के पूर्व सांसद साकेत गोखले के लेटरहेड में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ होने से इन दिनों वे सुर्खियों में हैं। ये लेटर सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को लेकर लिखा था।

भारत के लिए सिर्फ सस्ता विदेशी सामान नहीं, इससे कहीं बड़ी जीत है UK के साथ FTA: समझिए- आम भारतीय का फायदा

भारत-UK व्यापार समझौता लागू होने के बाद स्कॉच पर शुल्क आधा हो गया। जानिए कौन-से ब्रिटिश उत्पाद सस्ते होंगे और भारत को क्या फायदा मिलेगा।
- विज्ञापन -