Homeराजनीतिप्रियंका ने लिया यू-टर्न, पर राहुल ने फिर कहा, ‘हाँ, हैं हम वोट-कटवा’

प्रियंका ने लिया यू-टर्न, पर राहुल ने फिर कहा, ‘हाँ, हैं हम वोट-कटवा’

राहुल ने इसकी भी ‘गारंटी’ दी कि मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले। पर यहाँ भी वह खुद के प्रधानमंत्री बनने का भी आश्वासन नहीं दे पाए। सब जनता की मर्जी पर छोड़ने की बात कहकर वह इस सवाल का जवाब देने से बचते दिखे।

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा के ‘वोट-कटवा’ पर यू-टर्न का खंडन करते हुए दोहराया कि भाजपा को हराने के लिए उनकी पार्टी वोट-कटवा की भूमिका निबाहने के लिए भी प्रस्तुत है। एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में राहुल गाँधी ने प्रियंका वाड्रा के पहले स्टैंड को दोहराते हुए देश को ‘आश्वस्त’ किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने लोगों को निर्वाचित कराने नहीं, महज भाजपा के वोट काटकर महागठबंधन को जिताने के लिए प्रत्याशी उतार रही है। इससे पहले प्रियंका ने भी ऐसे ही आशय का बयान दिया था, मगर बाद में उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि कॉन्ग्रेस अपनी जीत के लिए लड़ रही है।

‘हमारे कैंडिडेट सेक्युलर जीत सुनिश्चित करेंगे’

राहुल गाँधी ने एनडीटीवी के पत्रकार से बात करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। भाजपा और पीएम मोदी सत्ता में वापिस नहीं आ रहे हैं। जहाँ यूपी में हमारा प्रत्याशी मजबूत है, हम अपनी जगह के लिए लड़ेंगे। जहाँ हमारे अपने प्रत्याशी मजबूत हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा का प्रत्याशी हारे और एक सेक्युलर कैंडिडेट विजयी हो।”

इसके अलावा राहुल ने इसकी भी ‘गारंटी’ दी कि मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले। पर यहाँ भी वह खुद के प्रधानमंत्री बनने का भी आश्वासन नहीं दे पाए। सब जनता की मर्जी पर छोड़ने की बात कहकर वह इस सवाल का जवाब देने से बचते दिखे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -