Homeराजनीतितुम्हारे बाप का ऑफिस है क्या?: मायावती के गठबंधन साथी ने डिप्टी कमिश्नर को...

तुम्हारे बाप का ऑफिस है क्या?: मायावती के गठबंधन साथी ने डिप्टी कमिश्नर को धमकाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक ने डिप्टी कमिश्नर से कहा- "ये तेरे बाप का ऑफिस है क्या?" इस पर डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि ये जो आप बाप-बाप की रट लगाए बैठे हैं, यह सही भाषा नहीं है।

पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा डिप्टी कमिश्नर के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। मामला गुरदासपुर का है। दोनों की कहासुनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में विधायक बैंस अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। ये झड़प डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में ही हुई। विधायक के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक ने डिप्टी कमिश्नर से कहा- “ये तेरे बाप का ऑफिस है क्या?” इस पर डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि ये जो आप बाप-बाप की रट लगाए बैठे हैं, यह सही भाषा नहीं है। सिमरजीत सिंह के भाई भी विधायक हैं और लुधियाना की राजनीति में बैंस बंधुओं का ख़ासा दबदबा है। एसडीएम की शिकायत के बाद सिमरजीत बैंस के ख़िलाफ़ बदसलूकी का मामला दर्ज हुआ है।

सिमरजीत सिंह बैंस लोक इंसाफ पार्टी के संस्थापक हैं। वह 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में रह चुके हैं। फिलहाल उनकी पार्टी पंजाब डेमोक्रेटिक अलायन्स का हिस्सा है, जिसमें मायावती की बसपा, वामपंथी सीपीआई और अन्य पार्टियाँ शामिल हैं। इस गठबन्धन ने मायावती को प्रधानमंत्री चेहरा घोषित कर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -