Homeराजनीतिप्यार की जीत: केरल में राहुल गाँधी के गालों पर चुम्मी लेकर शख्स फरार,...

प्यार की जीत: केरल में राहुल गाँधी के गालों पर चुम्मी लेकर शख्स फरार, वीडियो वायरल

वीडियो में राहुल गाँधी लोगों से हाथ भी मिला रहे हैं कि तभी नीली शर्ट पहने एक युवक आता है और पहले हाथ मिलाता है और फिर गले लगाते हए राहुल गाँधी के गालों को चूम लेता है। तभी वीडियो फ्रेम से बाहर किसी ने.....

कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़के को राहुल गाँधी को Kiss करते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, केरल में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुँचे कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गाँधी को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी कार में बैठकर मीडिया से बात कर रहे राहुल गाँधी के पास अचानक एक लड़का पहुँचा और उनको Kiss कर लिया। लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गाँधी मुस्‍कराने लगे। 

वीडियो में राहुल गाँधी लोगों से हाथ भी मिला रहे हैं कि तभी नीली शर्ट पहने एक युवक आता है और पहले हाथ मिलाता है और फिर गले लगाते हए राहुल गाँधी के गालों को चूम लेता है। तभी वीडियो फ्रेम से बाहर किसी ने इस युवक को खींचकर पीछे किया है। इस घटना के बाद भी राहुल गाँधी मुस्कुराते हुए लोगों से हाथ मिलाते और हाथ हिलाते नजर आते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -