Homeराजनीतिसीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव,...

सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव, अलग बैरक में किए गए आइसोलेट

प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि जेल में 69 कैदियों की गुरुवार को आरटीपीसीआर जाँच कराई गई थी। शुक्रवार रात इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें रामपुर सांसद आजम खान, अब्दुल्ला आजम समेत कुल 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान इन दिनों यूपी की सीतापुर जेल में बंद है। यहाँ कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद से सभी को जेल के अंदर एक अलग बैरक में आइसोलेट कर दिया गया है।

प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि जेल में 69 कैदियों की गुरुवार (29 अप्रैल 2021) को आरटीपीसीआर जाँच कराई गई थी। शुक्रवार रात इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें रामपुर सांसद आजम खान, अब्दुल्ला आजम समेत कुल 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 12 कैदियों को अलग बैरक में रखा गया है। वहीं सांसद आजम खान पहले से ही अलग बैरक में थे। 

बताया जा रहा है कि सभी का इलाज कारागार चिकित्सक ने शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जाँच कराने के लिए कहा गया है, जल्द ही उन सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

बता दें कि आजम खान को पिछले साल फरवरी में जेल भेजा गया था। उनके साथ उनका बेटा अब्दुल्ला आजम भी जेल में बंद है। दरअसल, 27 फरवरी 2020 को सांसद को उसके परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ सीतापुर की जेल में शिफ्ट किया गया था।

बीते दिनों आजम की पत्नी व रामपुर सदर सीट से विधायक तंजीन फातिमा को जमानत मिल गई थी। वहीं, 80 से अधिक मुकदमों में दोषी पाए गए आजम और उसके बेटे को जमानत नहीं मिल पाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -