Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस और सपा नेता हड़प रहे आदिवासियों की जमीन: प्रियंका की सोनभद्र यात्रा पर...

कॉन्ग्रेस और सपा नेता हड़प रहे आदिवासियों की जमीन: प्रियंका की सोनभद्र यात्रा पर बोलीं मायावती

"अब इस घटना को लेकर सपा व कॉन्ग्रेस के नेताओं को अपने घड़ियाली आँसू बहाने की बजाय, वहाँ पीड़ित आदिवासियों को, उनकी जमीन वापिस दिलाने हेतु आगे आना चाहिए तो यह सही होगा।"

सोनभद्र हत्याकांड मामले में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा और कॉन्ग्रेस पर मंगलवार (अगस्त 13, 2019) को आधिकारिक रूप से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रियंका गाँधी द्वारा सोनभद्र कांड के पीड़ितों से मिलने पर भी निशाना साधा। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार से सख्त कदम उठाकर आदिवासियों की जमीन उन्हें वापस दिलाने की गुहार लगाई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोनभद्र हत्याकांड पर लगातार ट्वीट करते हुए पहले आदिवासियों की बात रखी। उन्होंने इस मामले में अपने पहले ट्वीट में कहा, “सोनभद्र काण्ड के पीड़ित आदिवासियों के मुताबिक पहले कॉन्ग्रेस व फिर सपा के भू-माफियाओं ने इनकी जमीन हड़प ली, जिसका विरोध करने पर, इनके कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।”

फिर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गाँधी द्वारा सोनभद्र में पीड़ितों के परिवारों से मिलने को लेकर कहा, “अब इस घटना को लेकर सपा व कॉन्ग्रेस के नेताओं को अपने घड़ियाली आँसू बहाने की बजाय, वहाँ पीड़ित आदिवासियों को, उनकी जमीन वापिस दिलाने हेतु आगे आना चाहिए। तो यह सही होगा।”

इसके अलावा मायावती ने अपने ट्वीट थ्रेड के आखिर में प्रदेश की भाजपा सरकार से गुहार लगाई है कि वो इस मामले के संबंध में सपा और कॉन्ग्रेस नेताओं पर सख्त कदम उठाएँ। साथ ही आदिवासियों को उनकी हड़पी हुई जमीनें वापस करवाएँ। बसपा अध्यक्ष ने यह माँग पूरी पार्टी की ओर से कॉन्ग्रेस और सपा नेताओं के ख़िलाफ़ उठाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -