Homeराजनीतिइंदिरा गाँधी के लिए पंजाब की कॉन्ग्रेस सरकार से श्रद्धांजलि नहीं, सीनियर कॉन्ग्रेसी नेता...

इंदिरा गाँधी के लिए पंजाब की कॉन्ग्रेस सरकार से श्रद्धांजलि नहीं, सीनियर कॉन्ग्रेसी नेता ने शेयर की पिछले साल की फोटो

पंजाब के पूर्व कॉन्ग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि के मौके पर अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। जाखड़ ने पिछले साल के पंजाब सरकार के एक विज्ञापन को पोस्ट किया है, जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंदिरा गाँधी को श्रद्धांजलि दी थी।

पंजाब के पूर्व कॉन्ग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि के मौके पर अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। जाखड़ ने पंजाब में किसी भी नेता द्वारा आज के दिन कोई भी पोस्ट शेयर नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है। जाखड़ ने अपने ट्वीट में पिछले साल के पंजाब सरकार के एक विज्ञापन को पोस्ट किया है, जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंदिरा गाँधी को श्रद्धांजलि दी थी।

उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं समझ सकता हूँ कि बीजेपी भारत के इतिहास से ‘आयरन लेडी ऑफ इंडिया’ को मिटाने की कोशिश कर रही है। लेकिन क्या अभी भी पंजाब में कॉन्ग्रेस की सरकार नहीं है।” उन्होंने कहा, ”मुझे पता है कि कैप्टन साहब पिछले साल के पंजाब सरकार के विज्ञापन का इस्तेमाल करने से एतराज नहीं करेंगे, क्योंकि आज कोई भी विज्ञापन नहीं है।”

कॉन्ग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गाँधी ने दिल्ली में उनके स्मारक ‘शक्ति स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने हिंदी में ट्वीट किया, ”मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं, उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गाँधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।” तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 31 अक्टूबर 1984 को दो सिख सुरक्षा गार्डों ने हत्या कर दी थी।

बता दें कि पंजाब सरकार में ​​पिछले कई महीनों से अंर्तकलह जारी है। यही कारण है कि कॉन्ग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी पर हमला किया है। इसी वजह से इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि के मौके पर पंजाब सरकार के पिछले साल के विज्ञापन को साझा किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -