Homeराजनीतिममता बनर्जी के बिगड़े बोल, कहा- मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है

ममता बनर्जी के बिगड़े बोल, कहा- मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जबरन वसूली करने वाला टोलाबाज करार देते हुए कहा है कि उन्होंने नोटबंदी के जरिए बलपूर्वक लोगों का धन हथिया लिया।

चुनावी लड़ाई जैसे-जैसे अपने अंजाम तक पहुँच रही है, चुनाव प्रचार में नेताओं की जुबान भी उतनी ही तीखी होती जा रही है। पीएम मोदी पर कई आपत्तिजनक बयान देने के बाद तृणमूल कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक और विवादित बयान दे दिया है। ममता बनर्जी ने मंगलवार (मई 7, 2019) को कहा कि उनका पीएम मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है।

ममता ने पीएम मोदी को झूठा प्रधानमंत्री बताते हुए कहती हैं कि 5 साल पहले उन्होंने अच्छे दिनों की बात की थी, लेकिन फिर बाद में उन्होंने नोटबंदी कर दी। ममता ने कहा, “मैं भाजपा के नारों में विश्वास नहीं रखती। पैसा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता, मगर जब पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ।” ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जबरन वसूली करने वाला टोलाबाज करार देते हुए कहा है कि उन्होंने नोटबंदी के जरिए बलपूर्वक लोगों का धन हथिया लिया। इसके साथ ही ममता ने मोदी को तूफान से ज्यादा खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि लोग हर समय मोदी से भयभीत रहते हैं। वो शांति चाहते हैं, युद्ध या विनाश नहीं। इसलिए मोदी को सत्ता से हटा दिया जाना चाहिए।

पुरुलिया में चुनावी रैली में उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि असम में 22 लाख बंगालियों के नाम काट दिए गए। महाराष्ट्र और यूपी से बिहारियों को बाहर कर दिया गया और अब वो बंगाल में भी एनआरसी की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर किसानों की आत्महत्या, दंगा फैलाने और धर्म के आधार पर बाँटने का आरोप लगाया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ममता बनर्जी के बयान पर विरोध जताते हुए कहा कि ममता ने जो पीएम मोदी को थप्पड़ मारने की बात कही है, वह निंदनीय है।

गौरतलब है कि, ममता बनर्जी इससे पहले भी पीएम मोदी पर काफी विवादित बयान दे चुकी हैं। बीते दिनों ममता ने कूचबिहार की एक रैली में पीएम पर ज़बानी वार करते हुए कहा था, “इस चुनाव में लोग उनके होठों पर ल्यूकोप्लास्ट चिपका देंगे ताकि वे झूठ ना बोल पाएँ। देश की खातिर उन्हें ना केवल कुर्सी (प्रधानमंत्री पद) बल्कि राजनीति से भी बाहर करना चाहिए।” वहीं, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में पीएम मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा था कि जिन्होंने अपनी पत्नी की उपेक्षा की है, वो जनता का ध्यान कैसे रखेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -