Homeरिपोर्टकेजरीवाल ने फिर टाला अनशन: कुमार विश्वास ने कसा तंज, कपिल ने उठाए सवाल

केजरीवाल ने फिर टाला अनशन: कुमार विश्वास ने कसा तंज, कपिल ने उठाए सवाल

कुमार विश्वास ने कहा है कि जिस समय पर पूरा देश शहीदों के शोक में था उस समय आत्ममुग्ध बौना बोला कि वो नौटंकी करेगा लेकिन जब देश सैनिकों के शौर्य पर जोश में है तो वो आत्ममुग्ध बौना बोल रहा है कि नौटंकी नहीं करेगा।

भारतीय वायु सेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमले के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि वो 1 मार्च से होने वाली अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल टाल रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान की बीच की परिस्थिति को देखते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य की मांग के लिए की जाने वाली अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में भारतीय वायु सेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम किया जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

केजरीवाल द्वारा अनशन टालने की घोषणा पर कुमार विश्वास ने एक बार फिर से तंज कसा है। कुमार विश्वास ने कहा है कि जिस समय पर पूरा देश शहीदों के शोक में था उस समय आत्ममुग्ध बौना बोला कि वो नौटंकी करेगा। लेकिन, जब पूरा देश सैनिकों के शौर्य पर जोश में है तो वो आत्ममुग्ध बौना बोल रहा है कि नौटंकी नहीं करेगा।

कुमार विश्वास के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल के बयान पर ट्वीट किया है कि जब भारत के 50 सैनिक शहीद हुए थे तब भूख हड़ताल की घोषणा की गई और कोई प्रोग्राम कैंसिल नहीं किए गए। लेकिन जैसे ही पाकिस्तानी आतंकी मरे, तुरंत ही सभी प्रोगम कैंसिल कर दिए गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।
- विज्ञापन -