Homeराजनीतिबेगूसराय में BJP और CPI कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, हुई जमके पत्थरबाजी

बेगूसराय में BJP और CPI कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, हुई जमके पत्थरबाजी

सीपीआई के कार्यालय के बाहर नाराज़ कार्यकर्ताओं ने भीड़ लगा रखी है। देखिए किस तरह से पुलिस के वहाँ मौजूद होने के बावजूद हिंसक माहौल पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

रुझानों के आने के साथ ही बेगूसराय में हिंसक झड़प की खबर आ रही हैं। बिगड़ते माहौल को देखकर वहाँ भारी संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। गौरतलब है यहाँ सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार, भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के बीच सबकी नजरें टिकी हुई है। अभी तक गिरिराज सिंह की भारी मतों से बढ़त उनकी जीत को और भी पुख्ता कर रही है।

लेकिन, इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी और लेफ्ट के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर पत्थरबाजी की है। सीपीआई के कार्यालय के बाहर नाराज़ कार्यकर्ताओं ने भीड़ लगा रखी है। हालाँकि आजतक द्वारा पोस्ट की गई वीडियो देख सकते हैं कि पुलिस वहाँ मौजूद है लेकिन माहौल पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

चुनावी माहौल में इस तरह की खबरें अभी तक केवल पश्चिम बंगाल से सुनने-देखने को मिलीं थी, लेकिन रुझान आने के बाद अब ये दृश्य सीपीआई के कार्यालय के बाहर भी देखने को मिल रहा है। बता दें भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह यहाँ कन्हैया कुमार से 2 लाख वोट से आगे चल रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -