Homeबड़ी ख़बर300 रथ, 7700 मतपेटी, 10 करोड़ लोगों की राय: लोकसभा 2019 के लिए BJP...

300 रथ, 7700 मतपेटी, 10 करोड़ लोगों की राय: लोकसभा 2019 के लिए BJP का मेगा-प्लान

"जनभागीदारी से लोकतंत्र को मज़बूती मिलती है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई राजनीतिक दल अपना संकल्प पत्र बनाने के लिए इतने बड़े स्तर पर जनसंपर्क करने जा रहा है।"

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार की औपचारिक शुरुआत कर दी है। अब बीजेपी ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ कैंपेन से लोगों के मन की बात जानेगी। बीजेपी इस बार के ‘संकल्प पत्र’ के लिए ‘डोर टू डोर’ अभियान से 10 करोड़ लोगों की राय लेगी। बता दें कि, इसके लिए बीजेपी के कार्यकर्ता अगले एक महीने में लोगों के घर जाकर लोगों से उनकी राय जानेंगे।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 के पहले देश के अंदर लोकतंत्र के बहुत बड़े हिस्से की आस्था डिगने वाली थी और इसकी वजह 30 साल तक गठबंधन सरकार का दौर रहा था। उन्होंने कहा कि देश के बहुत बड़े तबके को संदेह होने लगा था कि हमारी संसदीय प्रणाली काम कर पाएगी या नहीं। शाह ने कहा, ”देश तेज़ी से आम चुनाव की ओर बढ़ रहा है। ये फै़सला देश की जनता करने जा रही है कि किस व्यक्ति और पार्टी के हाथ मे देश की धुरी रहेगी।”

सुझावों के आधार पर पहली बार संकल्प पत्र

‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ के बारे में बताते हुए शाह ने कहा, ”संकल्प पत्र में लोकतांत्रिकरण का अनूठा प्रयोग कर रहे हैं। अलग-अलग तरीके से हम लोगों से संपर्क करने वाले हैं। 10 करोड़ लोगों से हमारे कार्यकर्ता संपर्क करने वाले हैं। उनसे मिले सुझावों के आधार पर बीजेपी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी।” शाह ने कहा कि ये कार्यक्रम देश को सुरक्षित करने, ग़रीब का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए है। ये कार्यक्रम नया भारत बनाने के लिए है।

उन्होंने बताया कि ”300 रथ, 7700 मतपेटी देश की जनता के पास जाएगी। हर राज्य में 20 लोगों की टीम तैनात की जाएगी। आने वालों सवालों और सुझाव 12 विभागों के बीच बाँटे जाएँगे। इसके आधार पर संकल्प पत्र तैयार होगा।

कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से लोकतंत्र को मज़बूती मिलती है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई राजनीतिक दल अपना संकल्प पत्र बनाने के लिए इतने बड़े स्तर पर जनसंपर्क करने जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -