Homeरिपोर्टकेरल में RSS नेता की हत्या की साज़िश में दिल्ली पुलिस ने तीन को...

केरल में RSS नेता की हत्या की साज़िश में दिल्ली पुलिस ने तीन को किया गिरफ़्तार

गिरफ़्तार किए गए आरोपितों में से एक अफ़ग़ानिस्तान का नागरिक है। एक आरोपित केरल का और तीसरा दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। इन तीनों ने आरएसएस नेता की हत्या की प्लानिंग की थी ताकि दंगे भड़क सके

केरल में लगातार एक के बाद बीजेपी और RSS के नेताओं और कार्यकर्ताओं की या तो हत्या हो रही है या साज़िश के सबूत मिलते रहें हैं। आज फिर केरल के आरएसएस नेता की हत्या की साज़िश के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपितों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किए गए आरोपितों में से एक अफ़ग़ानिस्तान का नागरिक है। एक आरोपित केरल का और तीसरा दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। इन तीनों ने आरएसएस नेता की हत्या की प्लानिंग की थी ताकि दंगे भड़क सके।

ज़ी न्यूज़ के मुताबिक तीनों आरोपित केरल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के किसी नेता की हत्या की साज़िश रच रहे थे। इस साज़िश के पीछे पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने के भी सबूत मिले हैं। हालाँकि, दिल्ली पुलिस ने आरएसएस नेता का नाम उजागर नहीं किया है।

फोन इंटरसेप्ट और कई अहम ख़ोजबीन के आधार पर रॉ की मदद से इन आरोपितों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोच लिया। गिरफ़्तार किए गए आरोपितों के नाम मोहम्मद सा बइफी (अफ़ग़ानिस्तान), शेख रियाजुद्दीन (दिल्ली का रहने वाला) और मुहथसिम केरल का रहने वाला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -