Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबालाकोट: 170 आतंकी मारे गए, मदरसा अभी भी Pak सेना के कब्जे में, विदेशी...

बालाकोट: 170 आतंकी मारे गए, मदरसा अभी भी Pak सेना के कब्जे में, विदेशी पत्रकार फ्रांसेस्का का दावा

पहले भी भारतीय सेना ने इससे जुड़े कई सबूत मीडिया के सामने रखे थे। और अब एक विदेशी पत्रकार की पुष्टि ने भारतीय वायु सेना की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादी समूह के आतंकियों के मारे जाने का खुलासा किया है।

भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक पर नया खुलासा हुआ है जो भारतीय दावों को और भी पुष्ट करता है। भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर विदेशी जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि इस स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के 130 से 170 आतंकियों के मारे गए हैं।

पत्रकार फ्रांसेस्का मैरिनो ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि शिविर में अभी भी लगभग 45 आतंकियों का इलाज चल रहा है। ये भी दवा किया गया है कि लगभग 20 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। हालाँकि, उस क्षेत्र को पाकिस्तानी सेना ने अभी भी सील किया हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज नहीं हो रहा है। उन्हें एक अस्थायी सुविधा में रखा गया है।

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा 26 फरवरी 2019 को किए गए एयर स्ट्राइक पर भारत में राजनीतिक बहस जारी है। पहले भी भारतीय सेना ने इससे जुड़े कई सबूत मीडिया के सामने रखे थे। और अब एक विदेशी पत्रकार की पुष्टि ने भारतीय वायु सेना की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादी समूह के आतंकियों के मारे जाने का खुलासा किया है। हालाँकि, विदेशी पत्रकार ने 170 आतंकवादियों के मारे जाने को रिपोर्ट किया है।

बता दें कि बालाकोट में IAF के हवाई हमले जम्मू-कश्मीर में घातक पुलवामा आत्मघाती हमले के कुछ दिनों बाद हुए, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवान बलिदान हो गए थे। JeM ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति द्वारा जेइएम चीफ मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किए जाने के कुछ ही दिन बाद फ्रांसेस्का मैरिनो की यह रिपोर्ट आई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है हिमाचल प्रदेश का नया ‘विधवा और अनाथ उपकर’? ‘खटाखट’ वादों ने किया अर्थव्यवस्था का बँटाधार, अब अनोखे ‘Cess’ लगा रही कॉन्ग्रेस सरकार

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।

‘SIR’ पर प्रकाश राज का फर्जीवाड़ा एक्सपोज: कर्नाटक में अपना वोट कटने का फैला रहे थे भ्रम, चुनाव आयोग ने पोल खोली; पढ़ें सच्चाई

EC ने प्रकाश राज का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। पंजीकृत पते पर न रहने के कारण वहाँ केवल 'Shifted' स्टेटस लिखा गया है।
- विज्ञापन -