Saturday, April 4, 2026
Homeदेश-समाजकोलकाता पहुँचने से पहले तय था बांग्लादेशी MP का मरना: पहले गर्दन काटी, उसके...

कोलकाता पहुँचने से पहले तय था बांग्लादेशी MP का मरना: पहले गर्दन काटी, उसके बाद शरीर की खाल छील बनाया ‘कीमा’

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि जिस टैक्सी से सांसद फ्लैट तक आए थे, उसी टैक्सी में 14 मई को दो पुरुष और एक महिला एक ट्रॉली बैग लेकर गए। अब पुलिस पता लगा रही है कि क्या उस ट्रॉली में सांसद के शव के टुकड़े थे। पुलिस ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले में सामने आया है कि सांसद को निर्ममता से मारने की साजिश उनके कोलकाता पहुँचने से कुछ सप्ताह पहले ही रची गई थी। नई रिपोर्ट्स में सीआईडी के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हत्यारों ने उस टैक्सी को भी 30 अप्रैल 2024 को ही किराए पर लिया था जिसमें आवामी लीग के वरिष्ठ नेता कोलकाता, न्यू टाउन के फ्लैट पर गए थे।

अब पुलिस ने इस टैक्सी के चालक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ भी हो रही है। अभी तक जो जानकारी उसने दी है उसमें विरोधाभास है। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि यह वही टैक्सी है, जिससे 14 मई को दो पुरुष और एक महिला एक ट्रॉली बैग के साथ फ्लैट से बाहर निकले थे। पुलिस को संदेह है कि उसी में मृत सांसद के शव के टुकड़े थे।

बता दें कि अनवारुल अजीम अनार की हत्या के इस मामले में बांग्लादेश से जासूसी विभाग के प्रमुख हारुन-या-रशीद अपनी टीम के साथ भारत आए हुए हैं। इस समय कोलकाता के उस फ्लैट की जाँच चल रही है जिसमें घटना को अंजाम दिया गया। जाँच में कोलकाता की सीआईडी टीम जुटी हुई है।

पिछले दिनों हारुन-या-रशीद ने बताया था, “…हमने पश्चिम बंगाल CID की मदद से उस डुप्लेक्स फ्लैट (हत्या की जगह) की सीवेज लाइन और सेप्टिक टैंक खुलवाया है, वहाँ हमें मांस मिला है। इसे फोरेंसिक और DNA टेस्ट के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है… फोरेंसिक और DNA टेस्ट के बाद ही हम बता सकते हैं कि यह किसके शरीर के मांस हैं…”

मालूम हो कि 12 मई को भारत आए बांग्लादेशी सांसद की हत्या को न्यू टाउन के फ्लैट में अंजाम दिया गया था। इस हत्या के लिए कसाई को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, जिसने सांसद के शव के आगे बैठकर पहले खूब शराब पी, उसके बाद उनके शव से खाल उतारी थी और फिर उनके मांस को कीमा की तरह टुकड़ों में काटकर हल्दी लगाकर थैले में भरा। बाद में उन थैलों को सुनसान जगह देख फेंक दिया गया। हत्या के बाद शव से इतनी निर्ममता इतनी की गई थी कि अभी तक शव के पूरे टुकड़े नहीं मिले हैं। वहीं सांसद के परिजनों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि ये हत्या अनवारुल के बचपन के दोस्त ने कराई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बेटी ने कहा कि यकीन मानना मुश्किल है– “पापा का मर्डर अंकल ने करवा दिया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मालदा बंधक विवाद के बीच ताजी हुई 2016 के दंगों की याद, इस्लामी भीड़ ने फूँका था पुलिस थाना: जानें- कैसे कमलेश तिवारी विवाद...

पश्चिम बंगाल में बंधक बनाने वाली घटना से 2016 मालदा दंगे फिर चर्चा में, जब कमलेश तिवारी विवाद की आड़ में हिंदूओं और मंदिरों पर हुए थे हमले।

जंगलराज से भी भयावह: मालदा, भय और पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव की चुनौती

बिहार में केजे राव मॉडल से चुनाव आयोग ने बदली थी तस्वीर। मालदा का संकट बताता है कि वही सख्ती पश्चिम बंगाल में लागू करने का समय यही है।
- विज्ञापन -