Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयलेबनान: एक महीने बाद बेरूत में फिर लगी भयंकर आग, बंदरगाह में हुआ हादसा

लेबनान: एक महीने बाद बेरूत में फिर लगी भयंकर आग, बंदरगाह में हुआ हादसा

यह आग बंदरगाह के उस हिस्से में लगी थी, जो 'फ्री जोन' कहे जाने वाले एक प्रमुख राजमार्ग के करीब है। यह वह क्षेत्र है जहाँ कंपनियाँ कस्टम के समान खत्म होने के बाद इम्पोर्ट सामानों को स्टोर करती हैं।

लेबनान की राजधानी बेरूत में करीब एक महीने पहले भयंकर ब्लास्ट हुआ था। वहीं आज बंदरगाह पर फिर भीषण आग लग गई है। चारों तरफ काला धुँआ और आग की भयंकर ऊँची-ऊँची लपटे उठती देखी गई।

खबरों के मुताबिक, यह आग बंदरगाह के उस हिस्से में लगी थी, जो ‘फ्री जोन’ कहे जाने वाले एक प्रमुख राजमार्ग के करीब है। यह वह क्षेत्र है जहाँ कंपनियाँ कस्टम के समान खत्म होने के बाद इम्पोर्ट सामानों को स्टोर करती हैं।

बंदरगाह के अंतरिम महाप्रबंधक बासिम अल-क़ैसी ने बताया कि आग एक निजी कंपनी के गोदाम में लगी थी जो तेल का इम्पोर्ट करती थी। आग गोदाम में रखे तेल से लगनी शुरू हुई थी। इसके बाद आग उस इलाक़े तक पहुँची जहाँ रबड़ के टायर रखे थे। रबड़ की टायरों और तेल में आग लगने की वजह से इस हादसे ने भयानक रूप ले लिया। हालाँकि, उन्होंने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि किस वजह से आग लगी।

सेना के हेलीकॉप्टरों की सहायता से आग बुझाने का काम शुरू हो चुका है। इस आग ने शहर भर के लोगों को दहला दिया है। हालाँकि, यह हादसा पहले की तरह नहीं था, जिसमें 163 लोगों की मौतें और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था।

प्रधानमंत्री सहित विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों ने विस्फोट के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं देश में भारी विरोध प्रदर्शन ने तनाव को और बढ़ा दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -