Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकाबुल एयरपोर्ट के पास अब रॉकेट से हमला: अब तक 2 की मौत, 3...

काबुल एयरपोर्ट के पास अब रॉकेट से हमला: अब तक 2 की मौत, 3 के घायल होने की सूचना

इस हमले से संबंधित आई कुछ तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि काबुल एयरपोर्ट के पास काफी धुआँ है। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।

अफगानिस्तान के काबुल में एक और धमाका किया गया है। सोशल मीडिया पर जो सूचनाएँ आ रही हैं, उसके अनुसार काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास रविवार (29 अगस्त 2021) की शाम को रॉकेट से हमला किया गया।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में अब तक 2 लोगों की मौत और 3 के घायल होने की सूचना है।

सोशल मीडिया पर इस हमले से संबंधित आई कुछ तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि काबुल एयरपोर्ट के पास काफी धुआँ है। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।

यह हमला तब किया गया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि 24 से 36 घंटों के भीतर काबुल एयरपोर्ट के पास फिर हमला हो सकता है। इसको लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सलाह और सुरक्षा संबंधी अडवाइजरी भी जारी की थी।

13 अमेरिकी सैनिकों सहित 200+ की मौत

काबुल एयरपोर्ट पर ही गुरुवार (26 अगस्त 2021) को आत्मघाती हमला किया गया था। इसमें 13 अमेरिकी सैनिकों समेत कुल 200+ लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने ली थी।

अमेरिका ने हालाँकि ड्रोन से स्ट्राइक करके काबुल एयरपोर्ट पर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी को मार गिराया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -