Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयBreaking: 9 की मौत, 16 घायल: अमेरिका में 12 घंटे के भीतर दूसरा...

Breaking: 9 की मौत, 16 घायल: अमेरिका में 12 घंटे के भीतर दूसरा हमला, अब तक कुल 30 की मौत

रात 1 बजे शुरू हुए इस हमले को पुलिस की फौरन कार्रवाई के चलते बहुत जल्दी काबू में कर लिया गया। जब यह हमला किया गया, उस समय...

अमेरिका 12 घंटे के भीतर दो-दो भीषण हमलों से दहल उठा है। इस बार ओहायो राज्य के डेटन शहर में संदिग्ध बंदूकधारी ने रविवार (स्थानीय समय) को हमला कर नौ लोगों को मार डाला है, और 16 अन्य को घायल कर दिया है। द गार्जियन के मुताबिक हमलवार खुद भी मारा गया है।

तीसरी घटना

न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक यह एक हफ्ते में अमेरिका में सामूहिक गोलीकांड की तीसरी घटना है। समाचार पत्र ने यह भी लिखा है कि रात 1 बजे शुरू हुए इस हमले को पुलिस की फौरन कार्रवाई के चलते बहुत जल्दी काबू में कर लिया गया। हमला ईस्ट 5th स्ट्रीट पर हुआ है। घायलों को मियामी वैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके पहले कल ही टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में भारी गोलीबारी की घटना में 20 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। साथ ही 26 लोग घायल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना अल पासो इलाके के सीएलो विस्ता मॉल में हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

H&M, Zara के कपड़े सिलने वाले मजदूर खुद क्यों सड़कों पर हैं?

H&M, Zara और दुनिया के दूसरे बड़े ब्रांड्स के कपड़े बांग्लादेश में तैयार होते हैं। लेकिन इन कपड़ों को बनाने वाले मजदूर आज 30,000 टका न्यूनतम वेतन की मांग लेकर सड़कों पर हैं। आखिर दुनिया के सबसे सफल कपड़ा उद्योगों में से एक के मजदूरों की जिंदगी इतनी मुश्किल क्यों है?

लिपुलेख पर नेपाल ने क्या यू-टर्न लिया: बालेन शाह ने मोदी से मुलाकात में क्यों नहीं उठाया 200 साल पुराना सीमा विवाद?

लिपुलेख का विवाद 200 साल पुराना है। भारत के पास ऐतिहासिक प्रमाण हैं कि लिपुलेख उसका है लेकिन नेपाल इसे नहीं मानता। वह अपना दावा करता है।
- विज्ञापन -