Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकनाडा में भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न: Article 370 का पावर खत्म करने...

कनाडा में भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न: Article 370 का पावर खत्म करने के लिए PM मोदी व शाह को Thank You

एक लॉरी पर बैठे कुछ लोग अपने साथ बैनर लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें से कुछ बैनर पर One Nation One Constituition तो कुछ पर United India और कुछ पर Secularism means Iclusiveness लिखा हुआ नजर आया।

कनाडा के ओटावा शहर में 18 अगस्त को भारतीय समुदाय के लोगों ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड का आयोजन किया। ये परेड कनाडा के संसद भवन से सिटी हॉल ओटावा तक निकाला गया। इस परेड में 250 से अधिक भारतीय शामिल हुए। इस दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें ओटावा के मेयर जिम वॉटसन और कनाडा की मंत्री लीसा मैकलेओड भी शामिल हुए। 

स्वतंत्रता दिवस के जश्न में निकाले गए इस परेड में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के समर्थन में बैनर भी दिखे। बैनर में आर्टिकल 370 का हटना कश्मीर के लिए अच्छा बताया गया है। बैनर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के लिए धन्यवाद भी लिखा हुआ है।

एक लॉरी पर बैठे कुछ लोग अपने साथ बैनर लिए हुए दिखाई दिए। जिसमें से कुछ बैनर पर one nation one constituition तो कुछ पर United India और कुछ पर Secularism means iclusiveness लिखा हुआ नजर आया।

गौरतलब है कि, पिछले दिनों भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय कर के जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था। साथ ही जम्मू कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया है। भारत सरकार के इस फैसले का विश्व के कई देशों ने स्वागत किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -