Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमस्जिद के आगे मरा जंगली सुअर फेंक फरार हुआ कार सवार, इमाम सोते रह...

मस्जिद के आगे मरा जंगली सुअर फेंक फरार हुआ कार सवार, इमाम सोते रह गए: स्वीडन में हंगामा, दुनिया भर के मुस्लिम विरोध में उतरे

घटना स्वीडन के स्कोवडे शहर की है। यहाँ 1 साल पहले एक मस्जिद खोली गई थी। स्माजो सहात ने आगे बताया कि जब उन्होंने मस्जिद के बाहर निकल कर देखा तो वहाँ एक मरा हुआ सुअर पड़ा था। सुअर जंगली था। आनन-फानन में यह खबर आसपास के मुस्लिमों तक पहुँच गई। बाद में उन्होंने घटना का खूब विरोध किया।

यूरोपीय देश स्वीडन में एक मस्जिद के बाहर मरा हुआ सुअर फेंके जाने की घटना सामने आई है। CCTV फुटेज में कार से आया एक अज्ञात व्यक्ति इस घटना को अंजाम दे गया। घटना से नाराज मुस्लिमों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। दुनिया भर से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोपित को गिरफ्तार करके कड़ी सजा की माँग की है। फिलहाल अभी तक आरोपित की पहचान या कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना मंगलवार (28 मई 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना स्वीडन के स्कोवडे शहर की है। यहाँ 1 साल पहले एक मस्जिद खोली गई थी जिससे अब लगभग एक हजार लोग जुड़ चुके हैं। मस्जिद का संचालन फिलहाल स्माजो सहात कर रहे हैं जिन्होंने बताया कि इस से पहले वहाँ किसी प्रकार की कोई धमकी नहीं आई थी। मस्जिद के CCTV फुटेज में यह घटना कैद हुई है। मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति कार से मस्जिद के सामने रुका। उसने कुछ सामान फेंका और फिर कार ले कर फरार हो गया। सुबह कुछ लोगों ने स्माजो सहात को मस्जिद के बाहर कुछ पड़ा होने की जानकारी दी।

स्माजो सहात ने आगे बताया कि जब उन्होंने मस्जिद के बाहर निकल कर देखा तो वहाँ एक मरा हुआ सुअर पड़ा था। सुअर जंगली था। आनन-फानन में यह खबर आसपास के मुस्लिमों तक पहुँच गई। उन्होंने इस घटना का विरोध किया और पुलिस से आरोपितों को चिन्हित कर के कड़ी कार्रवाई की माँग शुरू कर दी। शिकायत स्वीडन के ही एक नस्लीय समूह के सदस्यों के खिलाफ दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी। फिलहाल अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। स्वीडिश पुलिस ने इसे नफरत में की गई एक हरकत करार दिया है। इस हरकत से पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -