Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजेम्स बॉन्ड का रोल महिला कर सकती है क्या? डैनियल क्रेग ने कहा -...

जेम्स बॉन्ड का रोल महिला कर सकती है क्या? डैनियल क्रेग ने कहा – ‘नहीं’

क्रेग कहते हैं, "इसका उत्तर बहुत सरल है। महिलाओं और एक्टर ऑफर कलर्स के लिए बस बेहतर हिस्से होने चाहिए। एक महिला को जेम्स बॉन्ड की भूमिका क्यों निभानी चाहिए, जब एक महिला के लिए जेम्स बॉन्ड जैसा ही अच्छा पार्ट होना चाहिए?"

दुनियाभर में मशहूर ‘जेम्स बॉन्ड सीरीज’ की अगली फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ 30 सितंबर 2021 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आखिरी बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में डैनियल क्रेग दिखाई देंगे। ऐसे में कई लोग उनसे कई सवाल कर रहे हैं। उनके पूछा जा रहा है कि क्या वो अपने बदले किसी महिला या साँवले रंग वाले एक्टर को उनके किरदार में देखना पसंद करेंगे।

रेडियो टाइम्स मैगजीन को जवाब देते हुए क्रेग कहते हैं, “इसका उत्तर बहुत सरल है। महिलाओं और एक्टर ऑफर कलर्स (साँवले रंग वाले एक्टर्स) के लिए बस बेहतर हिस्से होने चाहिए। एक महिला को जेम्स बॉन्ड की भूमिका क्यों निभानी चाहिए, जब एक महिला के लिए जेम्स बॉन्ड जैसा ही अच्छा पार्ट होना चाहिए?”

इससे पहले एक ऐसा ही कमेंट 2018 में बॉन्ड फ्रैंचाइज़ी के कार्यकारी निर्माता बारबरा ब्रोकोली द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा था, “बॉन्ड पुरुष है। वह एक पुरुष चरित्र है। उसे एक पुरुष के रूप में लिखा गया था और मुझे लगता है कि वह शायद एक पुरुष के रूप में रहेगा।” उन्होंने कहा था, “और यह ठीक है। हमें पुरुष पात्रों को महिलाओं में बदलने की जरूरत नहीं है। आइए बस और अधिक महिला पात्र बनाएँ और कहानी को उन महिला पात्रों के अनुकूल बनाएँ। इसलिए ये अपेक्षा ही मत करिए कि आप कभी भी 007 में गुड इवनिंग, ‘मिस बॉन्ड’ सुनेंगे।

गौरतलब है कि आखिरी बार जेम्स बॉन्ड सीरीज में नजर आने जा रहे क्रेग की कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में दिख रहा था कि वो कैसे सेट पर अपनी फेयरवेल स्पीच देते हुए भावुक हो गए थे। कथिततौर पर वीडियो फिल्म के आखिरी दिन की शूटिंग का था।

इस वीडियो में डैनियल कहते हैं, “यहाँ बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने 5 फिल्मों में मेरे साथ काम किया। और मुझे पता है कि कहने के लिए बहुत सारी बातें हैं कि मैं उन फिल्मों या उनके बारे में क्या सोचता हूँ…जो भी हो, लेकिन मैंने इन फिल्मों को हमेशा बेहद प्यार किया है और खास तौर पर यह वाली क्योंकि मैं रोजाना सुबह उठता था और आप लोगों के साथ काम करने का मौका मिलता था। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -