Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकाबुल में कार बम धमाका: 9 लोगों की मौत, सांसद मोहम्मद वारदाक की हालत...

काबुल में कार बम धमाका: 9 लोगों की मौत, सांसद मोहम्मद वारदाक की हालत गंभीर

विस्फोट इतना भयंकर था कि आस-पास की बिल्डिंग की खिड़कियों में लगे काँच टूट कर बिखर गए। सासंद मोहम्मद वारदाक को इस हमले में निशाना बनाया गया था। उनकी हालत गंभीर है, जबकि उनके कई सुरक्षाकर्मियों की मौत...

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने एक साथ कई कारों में बम धमाका किया। इन विस्फोटों में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। घायलों की संख्या 20 से ज्यादा बताई जा रही है।

विस्फोट इतना भयंकर था कि आस-पास की बिल्डिंग की खिड़कियों में लगे काँच टूट कर बिखर गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सासंद मोहम्मद वारदाक को इस हमले में निशाना बनाया गया था। उनकी हालत गंभीर है, जबकि उनके कई सुरक्षाकर्मियों की इस हमले में मौत हो गई।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने अशरफ गनी ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, “आम लोगों पर आतंकी हमले से शांति के प्रयासों को धक्का लगा है।”

अफगानिस्तान में आंतरिक मामलों के मंत्री मसूद अंदाराबी ने इन कार बम धमाके की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कार बम से हुए आतंकी धमाके में बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग समेत 20 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट से आस-पास के घरों को गंभीर नुकसान भी पहुँचा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -