Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयPak के पूर्व PM नवाज शरीफ की बेटी मरियम हिरासत में, 370 मुद्दे पर...

Pak के पूर्व PM नवाज शरीफ की बेटी मरियम हिरासत में, 370 मुद्दे पर इमरान खान की कर चुकी हैं निंदा

मरियम ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कर इमरान खान को मूर्ख बनाया और वे भारत की योजना को समझने में नाकाम रहे।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ को नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने हिरासत में लिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज शरीफ को चौधरी शुगर मिल मामले में हिरासत में लिया गया है।

बुधवार (अगस्त 07, 2019) को ही मरियम नवाज शरीफ ने आर्टिकल 370 पर भारत के फैसले का हवाला देते हुए कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता की बात करके प्रधानमंत्री इमरान खान को मूर्ख बनाया और वे अनुमान नहीं लगा पाए कि भारत में क्या योजना चल रही है।

मरियम नवाज के खिलाफ पिछले महीने पाकिस्तानी ब्यूरो एनएबी ने फिर से जाँच शुरू की थी। नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) मेसर्स चौधरी शुगर मिल्स लिमिटेड में भ्रष्टाचार को लेकर मरियम, उनके पिता नवाज शरीफ, पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष शहबाज शरीफ, उनके चचेरे भाई हमजा शहबाज और युसुफ अब्बास के खिलाफ जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनएबी को कथित तौर पर शरीफ परिवार द्वारा लाखों रुपए (पाकिस्तानी मुद्रा) के टेलीग्राफिक हस्तांतरण का पता चला था। आय से अधिक धन के मामले में शहबाज शरीफ और उनके बेटों के खिलाफ जाँच के दौरान चौधरी शुगर मिल्स के मालिकों के खिलाफ धनशोधन के सबूत मिले थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -