Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमुजाहिद कॉलोनी में सिर्फ 2 ईसाई घर… दोनों पर टूटी इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़:...

मुजाहिद कॉलोनी में सिर्फ 2 ईसाई घर… दोनों पर टूटी इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़: ईशनिंदा का आरोप लगा तोड़फोड़ और आगजनी, चर्च पर भी हमला

घटना पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले की है। वहाँ की मुजाहिद कॉलोनी में 2 ईसाई परिवार रहते हैं। शनिवार को इन दोनों परिवारों के आगे मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ उन्मादी नारे लगा कर दोनों ईसाइयों के घरों में घुसने पर आमादा थी। हमलावरों ने पीड़ित परिवारों पर पत्थरबाजी भी की। एक चर्च को भी निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 2 ईसाई परिवारों पर मुस्लिम भीड़ ने हमला किया है। यह हमला ईशनिंदा के आरोप में हुआ है। पुलिस ने दोनों परिवारों को हिंसक भीड़ से बचाया। इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। 1 पीड़ित घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हमले में एक चर्च को भी निशाना बनाया गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए इन हालातों पर चिंता प्रकट की है। अब तक 25 हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना शनिवार (25 मई 2024) की है।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले की है। यहाँ की मुजाहिद कॉलोनी में 2 ईसाई परिवार रहते हैं। शनिवार को इन दोनों परिवारों के आगे मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ उन्मादी नारे लगा कर दोनों ईसाइयों के घरों में घुसने पर आमादा थी। हमलावरों ने पीड़ित परिवारों पर पत्थरबाजी भी की। एक चर्च को भी निशाना बनाया गया। हमलावर भीड़ का आरोप था कि ईसाई परिवार के सदस्यों ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

पीड़ित परिवार के मुखिया का नाम नाज़िर मसीह है। उनका जूतों का कारोबार है। बताया जा रहा है कि नाजिर के जूतों की फैक्ट्री में आग लगा दी गई है। दुकान में लूटपाट भी की गई। उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। नाज़िर के घर में भी आग लगाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस के पहुँच जाने से हमलावरों के ये मंसूबे सफल नहीं हुए। हमलावर भीड़ के अधिकतर सदस्य तहरीक-ए-लब्बैक संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची। बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दे रही है। अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर चिंता जताई है। आयोग ने पाकिस्तानी सरकार से अल्पंसख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। इस घटना का दावा करते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने उन वीडियो को फर्जी बताया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फ़िलहाल भीड़ के हमले से एक व्यक्ति घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -