Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'बालाकोट खौफ' में जी रहा पाकिस्तान: सर्जिकल स्ट्राइक के डर से फाइटर प्लेन से...

‘बालाकोट खौफ’ में जी रहा पाकिस्तान: सर्जिकल स्ट्राइक के डर से फाइटर प्लेन से कर रहा बॉर्डर की निगरानी

हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में डर का माहौल बना हुआ है। यह डर इस कदर है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अचानक से लड़ाकू विमानों की गतिविधियाँ बढ़ा दी हैं।

हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में डर का माहौल बना हुआ है। यह डर इस कदर है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अचानक से लड़ाकू विमानों की गतिविधियाँ बढ़ा दी हैं। भारतीय सीमा के नजदीक नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के एफ-16, जेएफ-17 और मिराज-III उड़ान भर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना के समय पाकिस्तान पहले से ही एक हवाई अभ्यास कर रहा था, जिसके बारे में भारत को भी जानकारी थी। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया, “कर्नल की वीरगति के तुरंत बाद पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने गश्ती विमानों में एफ-16 और जेएफ-17 सहित अन्य लड़ाकू विमानों को शामिल किया।

पाकिस्तान की इन हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है और बॉर्डर पर पाकिस्तान की वायुसेना की एक-एक गतिविधि पर सर्विलांस टीम द्वारा नजर रखी जा रही है।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर यह दावा किया था कि भारत मौजूदा तनाव का इस्तेमाल कर (सीमा पार से आतंकवादियों की) घुसपैठ के बहाने उनके देश के खिलाफ अभियान छेड़ सकता है। इमरान खान ने ट्वीट में लिखा, “मैं पाकिस्तान को निशाना बनाने वाले झूठे फ्लैग ऑपरेशन के बहाने भारत के प्रयासों के बारे में दुनिया को आगाह कर रहा हूँ।”

आपको बता दें कि पाकिस्तान के डर की वजह, बीते सालों में उरी और पुलमावा अटैक जैसे आतंकी हमलों के बाद भारत द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई है। पुलमावा अटैक के बाद भारतीय एयरफोर्स ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को निशाना बनाया था। उरी हमले के बाद आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -