Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने सुनाई 10...

मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा: मुंबई हमलों का था मास्‍टरमाइंड

पाकिस्तान में इस साल हाफिज सईद को चौथी बार सजा सुनाई गई है। हाफिज सईद इस समय लाहौर में एक और टेरर फंडिंग मामले में 5 साल की सजा काट रहा है। पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने आतंकी कृत्यों के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के दो मामलों में उसे इस साल फरवरी में 11 साल कैद की सजा सुनाई थी।

अवैध फंडिंग के सिलसिले में जमात उत दावा के मुखिया और मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी हाफिज सईद को 10 साल की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने सईद को टेरर फंडिंग से जुड़े दो मामलों में सजा सुनााई है। हाफिज के साथ साथ याहया मुजाहिद, अब्दुल रहमान मक्की और याजिद इकबाल को भी 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

संयुक्त राष्ट्र ने सईद को आतंकवादी घोषित किया था और अमेरिका ने उसपर एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की थी। उसे आतंकी कृत्यों के लिए वित्तीय मदद उपलबध कराने के मामले में पिछले साल 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान में इस साल हाफिज सईद को चौथी बार सजा सुनाई गई है। हाफिज सईद इस समय लाहौर में एक और टेरर फंडिंग मामले में 5 साल की सजा काट रहा है। पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने आतंकी कृत्यों के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के दो मामलों में उसे इस साल फरवरी में 11 साल कैद की सजा सुनाई थी। वह लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल में बंद है।

अदालत के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘लाहौर स्थित आतंकवाद रोधी अदालत ने बृहस्पतिवार को जमात उद दावा के सरगना सईद सहित इसके चार नेताओं को दो और मामलों में सजा सुनाई।’’

सईद और उसके दो साथियों-जफर इकबाल तथा याहया मुजाहिद को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई गई है, जबकि उसके साले अब्दुल रहमान मक्की को छह महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

अधिकारी ने कहा, ”एटीसी कोर्ट नंबर-1 के जज अरशद हुसैन भुट्टा ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट द्वारा दायर मामले संख्या 16/19 और 25/19 की सुनवाई की, जिसमें नसीरुद्दीन नैय्यर और मोहम्मद इमरान की गवाही के बयानों की जाँच के बाद फैसला सुनाया गया है।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सईद पर आतंक वित्तपोषण, मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध रूप से जमीन हड़पने समेत 29 मामले चल रहे हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकियों ने दिलदहलाने वाले एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा घायल हुए। आतंकियों ने रेलवे स्टेशन, ताज और ट्राइडेंड होटल समेत कई इलाकों को निशाना बनाया था। इस हमले ने भारत के साथ-साथ विदेशी देशों के खून भी खौला दिए थे। क्योंकि हमले में दर्जनों विदेशी नागरिक भी मारे गए थे।

बता दें इस खौफनाक हमले के पीछे का मास्टरमाइंड भी खूंखार आतंकी हाफिज सईद ही था। जाँच पड़ताल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को इस बात का पता चला था। जिस पर सख्त रवैया दिखाते हुए भारत ने पाकिस्तान को हाफिज और मुंबई हमले के बीच के कनेक्शन को लेकर कई सबूत भी सौंपे थे। लेकिन पाकिस्तान हर बार कार्रवाई करने से भागता रहा था। वहीं इस हमले के बाद अमेरिका ने हाफिज को ब्लैक लिस्ट कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -