Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी चीन को भूले, Covid के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार,...

पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी चीन को भूले, Covid के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, कहा- विश्व ‘इंडियन कोरोना’ से परेशान

“इसमें कोई संदेह नहीं है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेजी से दोबारा फैला है। इस क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि नरेंद्र मोदी सरकार को कोविड-19 से बचाव के लिए जो इंतजाम करने चाहिए थे, उन्होंने नहीं किए गए। इसकी वजह से हिंदुस्तान कोरोना वायरस का अब एक सोर्स बन गया है पूरी दुनिया में।"

पाकिस्तान के संघीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री फवाद चौधरी ने उनके मुल्क और दुनिया में कोविड-19 के प्रसार के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि दुनिया कोरोना वायरस महामारी पर जीत हासिल करने की कगार पर थी, लेकिन भारत सरकार की ढुलमुल नीतियों ने दुनिया को संकट में डाल दिया है।

फवाद चौधरी ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेजी से दोबारा फैला है। इस क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि नरेंद्र मोदी सरकार को कोविड-19 से बचाव के लिए जो इंतजाम करने चाहिए थे, उन्होंने नहीं किए गए। इसकी वजह से हिंदुस्तान कोरोना वायरस का अब एक सोर्स बन गया है पूरी दुनिया में। ये जो कोरोना वायरस की चौथी लहर आई है, ये हिंदुस्तान से उठी है।”

उन्होंने डेल्टा वैरिएंट को इंडियन कोरोना वायरस बताते हुए कहा, “इसकी जो सबसे बड़ी वजह है, वो ये है कि जो हिंदुस्तान की हुकुमत है वो बदकिस्तमती से इंताजामात ऐसी नहीं ले सकी, जिससे कि ये कम होता हो। और उस वक्त जब हम बिल्कुल फतह के करीब थे, इंसान कोरोना वायरस पर कामयाबी पाकर उससे बाहर आ रहा था, उस वक्त हिंदुस्तान की हुकुमत की इंतेहाई गैर-जिम्मेदाराना पॉलिसीज की वजह से पूरी दुनिया दोबारा डेल्टा वायरस की शिकार हो गई है और उसकी वजह से दोबारा मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है।”

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ने अब तक चीन को कोविड-19 के प्रसार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। दुनिया को संदेह है कि चीन के वुहान लैब से कोरोना की उत्पति हुई और इसका पहला मामला वहीं सामने आया था। इसके बावजूद पाकिस्तान यह वायरस के प्रसार के लिए भारत को दोष दे रहा है और इसके डेल्टा वैरिएंट को इंडियन वैरिएंट बता रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पश्चिमी देशों का महामारी के दौरान भारत की तुलना में कोविड प्रबंधन को लेकर बेहद खराब प्रदर्शन था, फिर भी फवाद चौधरी भारत पर दोष मढ़ना चाहते हैं। हालाँकि, यह नई बात नहीं है। पाकिस्तान में हर बात के लिए भारत पर दोष मढ़ने की प्रवृत्ति आम है।

उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि भारतीयों ने पेगासस के जरिए इमरान खान की जासूसी की थी। इससे पहले उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में घुसकर और पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर हमला कर भारत को मुँहतोड़ जवाब दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -