Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयUP के जंग बहादुर को पाकिस्तानी दोस्त ने मार डाला, सऊदी अरब से जन्माष्टमी...

UP के जंग बहादुर को पाकिस्तानी दोस्त ने मार डाला, सऊदी अरब से जन्माष्टमी पर आने के लिए परिजनों को किया था प्रॉमिस

मृतक जंग बहादुर के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। पिता का कहना है कि वे साल 2020 में ही घर आना चाहते थे, लेकिन कोविड की वजह से नहीं आ सके।

नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब गए उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर निवासी जंग बहादुर यादव की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप सऊदी में ही रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक पर है। यह पाकिस्तानी भी यादव का सहकर्मी था। घटना के बाद परिजनों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर शव को भारत मँगाने की विनती की है।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वारिसगंज टांडा गाँव के निवासी राज नारायण यादव के 43 वर्षीय पुत्र जंग बहादुर यादव साल 2017 में नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। वहाँ वे रियाद निवासी मलिक अल-दकतूर अब्दुल अजीज अल-बशर के यहाँ ड्राइवर की नौकरी करने लगे।

इसी बीच 6 जुलाई 2022 की रात को जंग बहादुर के साथ रहने वाले भारतीय अरविंद ने कुवैत में नौकरी करने वाले जंग बहादुर के भाई विनोद को फोन किया। फोन पर अरविंद ने बताया कि जंग बहादुर की हत्या कर दी गई है और हत्या करने वाला उनका ही एक पाकिस्तानी सहकर्मी है। इस खबर को सुनकर घर में कोहराम मच गया।

शुक्रवार (8 जुलाई 2022) को जंग बहादुर के पिता राज नारायण ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोपित पाकिस्तानी को सजा दिलाने और अपने बेटे के शव को जल्द से जल्द उन्हें दिलाने का आग्रह किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी पीड़ित परिवार से जाकर मिले और हर तरह का सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। अमेठी के डीएम राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, इस संबंध में शासन से जुड़े सभी बड़े अफसरों को जानकारी देने के बाद विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को पत्र भेजा गया है।

मृतक जंग बहादुर के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। पिता का कहना है कि वे साल 2020 में ही घर आना चाहते थे, लेकिन कोविड की वजह से नहीं आ सके।

हालाँकि, मौत से कुछ घंटों पहले यानी 6 जुलाई को सुबह जंग बहादुर ने अपने पिता राज नारायण व दोपहर बाद पुत्र सौरभ से बात कर जंग बहादुर ने जन्माष्टमी के दौरान घर आने की बात कही थी। जन्माष्टमी के पहले उनके परिजनों को उनकी मौत की खबर मिल गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -